- Back to Home »
- National News »
- जिस व्यक्ति ने [जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर] सीआरपीएफ जवानों को मारा उसे बीजेपी ने पाकिस्तान भेजा था...कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लगाए बीजेपी सरकार पर आरोप...
जिस व्यक्ति ने [जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर] सीआरपीएफ जवानों को मारा उसे बीजेपी ने पाकिस्तान भेजा था...कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लगाए बीजेपी सरकार पर आरोप...
Posted by : achhiduniya
09 March 2019
उत्तरी कर्नाटक में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस
अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा,मोदी मुझे
समझाएं कि किसने मसूद अजहर को भारतीय जेल से पाकिस्तान भेजा। जैश-ए-मोहम्मद ने
पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी। कांग्रेस
अध्यक्ष ने कहा,मोदी के लिये मेरा एक छोटा सा सवाल है।
सीआरपीएफ जवानों को किसने मारा? जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख का
नाम क्या है? उसका नाम मसूद अजहर है। उन्होंने कहा कि 1999
में बीजेपी की सरकार थी जिसने उसे भारतीय जेल से अफगानिस्तान के कांधार के रास्ते
पाकिस्तान भेजा था।
राहुल ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बताएं कि वो बीजेपी की सरकार थी जिसने एक
भारतीय जेल से जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को रिहा किया था। आप इसके बारे
में क्यों नहीं बोल रहे। आप क्यों नहीं कह रहे कि जिस व्यक्ति ने सीआरपीएफ जवानों
को मारा उसे बीजेपी ने पाकिस्तान भेजा था। मोदीजी हम आपकी तरह नहीं हैं। हम आतंक
के सामने नहीं झुकते हैं। भारत के लोगों के सामने स्पष्ट कीजिए कि किसने मसूद अजहर
को भेजा। वाजपेयी सरकार के दौरान 1999 में इंडियन एयरलाइंस के अपहृत विमान
आईसी-814 के बंधक यात्रियों के बदले अजहर को रिहा किया गया था।
गांधी ने यह भी
आरोप लगाया कि जब मोदी भ्रष्टाचार की बात करते हैं तो पूरा देश जानता है कि वह
भ्रष्ट हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस का सत्ताधारी गठबंधन
मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेगा और इसे जीतेगा। गांधी ने मोदी पर देश के लोगों को पिछले
पांच सालों से मेक इन इंडिया, स्टैंड अप
इंडिया और सिट डाउन इंडिया जैसे कार्यक्रमों के नाम पर बेवकूफ बनाने का भी आरोप
लगाया।


