- Back to Home »
- International News »
- पोल खुलने के डर से एयर स्ट्राइक हमले की जगह मीडिया के जाने पर पाबंदी लगाई पाकिस्तान ने...
Posted by : achhiduniya
09 March 2019
पुलवामा आतंकी हमले के करीब एक महीने बीत जाने के बाद भी
पाकिस्तान आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय झूठ बोल रहा है। विदेश
मंत्रालय ने आज कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान अब भी पुलवामा हमले को
जैश-ए-मोहम्मद द्वारा अंजाम दिए जाने की बात को नकार रहा है,जबकि खुद इस आतंकवादी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी
ली है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने पाकिस्तान के बालाकोट में 26
फरवरी को भारतीय वायुसेना के द्वारा की गई कार्रवाई पर कहा कि पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद
के शिविर पर हमारी सैन्य कार्रवाई सफल रही। अब एयर स्ट्राइक को लेकर बड़ा खुलासा
हुआ है। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान ने हमले की जगह मीडिया के जाने पर पाबंदी इसलिए लगाई है, क्योंकि वहां अब भी आतंकियों की लाशें पड़ी हैं
और पाकिस्तान उसे हटवा रहा है।
पाकिस्तान ने इंटरनेशनल मीडिया को पिछले 9 दिनों में
तीन बार बालाकोट जाने से रोक है। सूत्रों के मुताबिक, मीडिया को सौ मीटर की दूरी पर रखा गया है।
उतनी
दूर से कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। इस वक्त भी बालाकोट में आतंकियों के कई शव पड़े
हैं और पाकिस्तान को लगता है कि अगर इंटरनेशनल मीडिया वहां पहुंच गई तो उसका झूठ
दुनिया के सामने बेनकाब हो जाएगा।



