- Back to Home »
- State News »
- दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की कुमार विश्वास ने की चुनावी भविष्यवाणी....
Posted by : achhiduniya
12 March 2019
डॉ. कुमार विश्वास ने आम आदमी पार्टी के संस्थापक व दिल्ली के
मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल पर लोकसभा चुनाव के बाद क्या कहेंगे इसकी भविष्यवाणी
करते हुए उन्होंने ट्वीट कर लिखा है,चुनाव-आयोग ने
ऐसी तिथि में चुनाव कराए कि हमारे मुसलमान वोटर तो रमज़ान की वजह से वोट डालने निकले
नहीं थे,यूपी-बिहार वाले छुट्टी चले गए थे,कार्यकर्ताओं को लग्न-ब्याह में जाना पड़ गया था
नहीं तो क़सम गुप्त-कोष वाले गुप्ता जी के अजगर की हम 7 में से 8 सीट जीत रहे थे।
इससे पहले कुमार विश्वास ने लिखा था,ज़मानत ज़ब्त
के डर से आत्ममुग्ध बौने ने चुनाव घोषणा के दिन ही अमानत छोड़ दी? वहीं कांग्रेस के साथ गठबंधन न होने पर भी कुमाक
विश्वास ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा,तो उन्होंने
लगभग मना कर दिया जी। कुमार विश्वास ने कुछ देर बाद एक और ट्वीट किया। उन्होंने इस
ट्वीट में बिना नाम लिए तंज कसा. हालांकि, उनके इस ट्वीट
को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनका यह ट्वीट अरविंद केजरीवाल के लिए ही
है।

