Posted by : achhiduniya 28 March 2019


केंद्रीय मंत्री और नागपुर से भाजपा उम्मीदवार वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने कहा कि वह अपनी संसदीय सीट पर किए गए कार्यों के आधार पर ही वोट मांगेंगे। नागपुर में 11 अप्रैल को चुनाव डाले जाएंगे। गड़करी ने कहा कि कांग्रेस सहित अन्य गैर भाजपाई पार्टियों से उन्हें बधाई मिल रही हैं। गडकरी ने दावा किया कि उनके पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं के फोन आ रहे हैं और उन्हें समर्थन देने का वादा कर रहे हैं। अपनी सीट पर चुनाव प्रचार की शुरुआत करते हुए गडकरी ने दावा किया, मैंने जाति, धर्म, भाषा और पार्टी से नजदीकी पर किसी तरह का भेदभाव किए बिना काम किया। भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मुझे फोन करते हैं और कहते हैं कि चिंता न करें।
वो कहते हैं कि हमारा शरीर वहां (कांग्रेस के साथ) है, लेकिन हमारा दिल आपके साथ है।  इसलिए मेरे पास सभी का समर्थन है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को आत्मविश्वास के साथ लोगों तक पहुंचने के लिए कहा और आचरण में विनम्र रहने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने आत्मविश्वास और अहंकार के बीच अंतर समझने के लिए उन्होंने कहा, आत्मविश्वास के साथ जाना है, लेकिन अहंकारी नहीं होना। लोगों तक विनम्रता के साथ जाएं और उन्हें पार्टी की और से किए गए काम के बारे में बताएं। साथ ही गडकरी ने कहा, मैंने फैसला किया है कि मैं किसी भी विपक्षी उम्मीदवार का नाम नहीं लूंगा और किसी भी पार्टी की आलोचना नहीं करूंगा।
मैं लोगों को मेरे द्वारा किए गए काम के बारे में बताऊंगा और काम के आधार पर ही उनसे वोट के लिए अपील करूंगा। पिछले चुनावी घोषणापत्र के सारे काम पूरे किए हैं। हमें जनता को झूठे वादे नहीं करने चाहिए। हमने जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा करेंगे। केंद्रीय मंत्री ने साथ ही कार्यकर्ताओं को किसी के बयान पर कोई भी टिप्पणी करने से मना किया है। उन्होंने कहा,जनता समझदार है और सब कुछ जानती है। हमने हमारा काम किया है और लोगों का भरोसा जीता है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ हावड़ा में RPF की बड़ी कार्रवाई, रुपया-डॉलर समेत 72 लाख की करेंसी, यूपी के दो संदिग्ध भी गिरफ्तार।@ मिडिल ईस्ट संकट की मार-भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों में 20% की गिरावट, एविएशन सेक्टर को 18,000 करोड़ का नुकसान।@ मतदान से दो दिन पहले भी नाम जुड़ा तो मिलेगा वोटिंग का अधिकार', बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश।@ बीजेपी ने किया था महिला आरक्षण का विरोध', संसद में प्रियंका गांधी ने की आरोपों की बौछार।@ दिल्ली-NCR में ग्रैप-1 फिर से लागू, कई इलाकों में AQI खतरनाक स्तर पर।@ दिल्ली एयरपोर्ट पर अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान के विंग्स आपस में टकराए।@ पाक से ऑपरेट दो X हैंडल भड़का रहे थे नोएडा में हिंसा, नोएडा पुलिस का खुलासा।@ हरियाणा राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस ने 5 विधायकों को किया निलंबित।@ बंगाल में अफसरों के तबादलों पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका, CJI बोले- इसमें कुछ गलत नहीं।@ अशोक खरात के बाद ‘मॉन्टी बाबा’ गिरफ्तार-महिलाओं पर करता काला जादू, मांगता मुर्गा-बकरे का कलेजा।@ कटिहार में बाइक से छू गई थी साइकिल, मामूली कहासुनी के बाद दादी और पोती को सरेआम मार दी गोली।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -