Posted by : achhiduniya 28 March 2019


2019 लोकसभा के चुनाव प्रचार में जुटे पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपनी दूसरी रैली उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर रैली में मोदी ने कहा कि कांग्रेस कभी भी लोगों की भावनाओं को समझ नहीं सकती है। अगर कांग्रेस ने चाहा होता तो हमारी तीर्थ करतारपुर साहिब आज भारत में होता,लेकिन कांग्रेस को सिखों की परवाह कहां है? कांग्रेस ने जो काम सैनिकों के साथ किया वही काम किसानों और गरीबों के साथ किया। गरीबी हटाओ का जो नारा तीन दशक पहले दिया था वो आज भी लेकर आई है। कांग्रेस जो भी करती है उसमें अधूरापन होता है। 72 सालों तक देश के साथ गद्दारी करने वाली कांग्रेस कभी भी गरीबी को मिटाना नहीं चाहती है। गरीबी का कारण ही कांग्रेस है। अब देश के लोग कह रहे है कि कांग्रेस हटाओ गरीबी अपने आप हट जाएगी। 
पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज से कुछ गंभीर सवाल पूछना चाहता हूं। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद हमारे वीर जवानों की वीरता पर सवाल उठाना क्या सही था? जब आतंकियों को घर में घुसकर मारा गया तो हमारे वीर जवानों पर इस प्रकार के सवाल करना ठीक था? क्या हमारे सेनाध्यक्ष को गाली देना सही था? हमारे वायुसेना के प्रमुख को झूठा कहना सही था? पाकिस्तान के हीरो बनने की चाहत में देश का अपमान करने वालों को क्या देश की जनता माफ करेगी? पीएम मोदी ने कहा, हमारे विरोधी भी सुन लें और दुश्मन भी सुन लें। हम डरने वाले नहीं डटने वाले है। डरने का काम तो कांग्रेस के नामदारों का है। ये वो लोग है जिनका खून कभी नहीं खौला है। ये वो लोग है जिन्होंने सेना को कोई सहूलियत नहीं दी थी। 
सेना बुलेट प्रूफ जैकेट मांगती थी, वन रैंक वन पेंशन मांगती थी, लेकिन कुछ नहीं दिया। इन्होंने तो सेनाध्यक्ष पर ही केस कर दिया था। हथियारों के सौदे 10 साल तक फंसे रहे,लेकिन कांग्रेस की सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही थी। क्योंकि ध्यान रक्षा सौदों की दलाली में मलाई खाने में लगा रहता था। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने ओआरओपी के नाम पर केवल 500 करोड़ का बजट रखा था,लेकिन हमारी सरकार ने 35 हजार करोड़ रुपये पूर्व सैनिकों तक पहुंचा दिए। पीएम ने कहा बीजेपी और कांग्रेस के संस्कारों से आप अच्छे से परिचित है। पहले की स्थिति को याद कीजिए जब सड़के खराब थी, जाम लगा रहता था। पहले यहां के लोगों को सड़कों के आभाव में मीलों पैदल चलना पड़ता था। इसी कारण से इस क्षेत्र में पलायन हुआ। याद करिए घोटालों की वजह से उत्तराखंड की पहचान क्या हो गई थी। 
यहां कभी राहत के नाम पर घोटाला, कभी आबकारी घोटाला, कभी खनन घोटाला, कांग्रेस के कल्चर ने उत्तराखंड को तबाह कर दिया था। पीएम ने कहा कि आज उत्तराखंड के किसानों को केंद्र की योजना के तहत मदद मिलना तय हुई है। किसानों के खातों में पैसा पहुंचने लगा है। इसी तरह आयष्मान भारत के तहत उत्तराखंड के करीब 19 लाख परिवारों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपल्बध हुआ है। 11 हजार से अधिक लोगों को इलाज मिल भी चुका है। रुद्रपुर में मेडिकल कॉलेज का विस्तार किए जाने से भी आपको लाभ हुआ है। पीएम मोदी आवास योजना के तहत उत्तराखंड में 40 हजार घर बन चुके है। 10 तो इसी जिले में बने है। जिनको घर नहीं मिला है उनको भी घर देने की जिम्मेदारी मेरी है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ बारात में बज रहे DJ की तेज आवाज से 140 मुर्गियों की मौत, पोल्ट्री फार्म संचालक सदमे में।@ रक्षा क्षेत्र में बड़ी कामयाबी-DRDO और नौसेना ने किया स्वदेशी एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण।@ बिहार- चौकीदार का बेटा निकला रंगबाज, पिता की वर्दी पहन कर की ड्यूटी फिर बनाई रील, FIR दर्ज।@ 300 करोड़ का दांव, ज़ॉम्बी दुनिया में एंट्री,धुरंधर के बाद रणवीर सिंह की प्रलय करेगी धमाका, विवाद के बीच बड़ा अपडेट।@ ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने जयशंकर को किया फोन, पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर हुई बात।@ CBI के जॉइंट डायरेक्टर और दिल्ली पुलिस के एक्स अधिकारी को दिल्ली की कोर्ट ने सुनाई सजा, IRS के घर मारी थी रेड।@ फिरहाद हकीम ने बच्ची से डलवा दिया वोट ममता के मंत्री की फैमिली फोटो से खड़ा हुआ बड़ा विवाद।@ MP में गेहूं खरीदी की जमीनी हकीकत जानेंगे CM मोहन- कहीं भी उतरेगा हेलिकॉप्टर, औचक किसानों से होगा संवाद।@ मां के फैसले से जज हो गए हैरान, बेटे के हत्यारे पिता को सजा दिलाने के लिए लड़ी 7 साल लंबी लड़ाई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -