- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- चुनावी मैदान में कांग्रेस के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह को पटकनी देने को बेकरार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर..
Posted by : achhiduniya
23 March 2019
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर अपने बयानों से हमेशा चर्चा में
रहती हैं। महाराष्ट्र के मालेगांव बम ब्लास्ट केस में आरोपी बनाए जाने के बाद
सुर्ख़ियों में आईं। उस केस में बरी होने के बाद उन्हें रिहा किया गया। साध्वी
प्रज्ञा ठाकुर अपने तीखे बयानों ने हमेशा कांग्रेस को निशाने पर लेती रही हैं। कांग्रेस भोपाल सीट से
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को मैदान में उतारेगी। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने
ऐलान किया है कि भोपाल सीट से दिग्विजय सिंह कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। शनिवार
को भोपाल में कमलनाथ ने कहा कि केंद्रीय चुनाव समिति ने दिग्विजय सिंह का नाम
भोपाल के लिए फाइनल किया है।
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ
चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। अगर वह बीजेपी के टिकट पर भोपाल से चुनाव लड़ती हैं
तो मुकाबला और भी दिलचस्प हो जाएगा। भोपाल को बीजेपी का मजबूत गढ़ माना जाता है। साध्वी
प्रज्ञा और दिग्विजय सिंह को एक दूसरे का धुर विरोधी माना जाता है। दिग्विजय सिंह
कांग्रेस के उन चुनिंदा नेताओं में से एक हैं, जिन्होंने यूपीए सरकार के दौर में भगवा आतंकवाद के
मुद्दे को जोर-शोर से उठाया। इतना ही नहीं, दिग्विजय ने तो मुंबई के 26/11 हमले को आरएसएस की
साजिश बताने वाली एक किताब का विमोचन तक किया था।
हालांकि, सच्चाई यह है कि मुंबई हमले को पाकिस्तानी आतंकियों
ने अंजाम दिया था और एक आतंकवादी अजमल कसाब को तो जिंदा भी पकड़ा गया था, जिसे बाद में यूपीए सरकार के दौरान ही फांसी दी गई
थी। शायद यही वजह है कि साध्वी प्रज्ञा चुनावी बिसात पर दिग्विजय सिंह को चुनौती
देना चाहती हैं। भोपाल
में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि बीजेपी मेरी विचारधारा की पार्टी है और राजनीति
में आने का यह सही समय है। राष्ट्रवाद को लेकर मैं जन-जन तक पहुंचुंगी। प्रज्ञा
ठाकुर ने कहा कि मैं देश के दुश्मनों को खुली चुनौती देती हूं और देश के दुश्मनों
के खिलाफ संघर्ष करने को हमेशा तैयार हूं। मेरे जैसे राष्ट्रभक्त देश के दुश्मनों
को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह देश के दुश्मन हैं। साध्वी
ने उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की मंशा भी जताई है।


