- Back to Home »
- State News »
- कांग्रेस को दरकिनार करते हुए पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बदला पार्टी का नाम और लोगो..
Posted by : achhiduniya
23 March 2019
साल 1998 में कांग्रेस व तत्कालीन सत्तारूढ़ माकपा से मतभेद के
चलते वर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कांग्रेस से अलग हो गई थीं। इसके कारण उन्होंने
तृणमूल कांग्रेस (TMC) का गठन किया
था। इस पर पार्टी के एक नेता ने कहा, टीएमसी को
तृणमूल कहा जाता है। कांग्रेस से अलग होकर 21 साल पहले
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) का गठन किया था। पार्टी ने अब लोगो से कांग्रेस
का नाम हटा दिया है।
लोगो में हरे रंग से केवल तृणमूल लिखा हुआ है। लोगो का
बैकग्राउंड नीले रंग का है। पार्टी इस
लोगो का इस्तेमाल पिछले एक सप्ताह से कर रही है। वहीं पार्टी सूत्रों ने कहा कि
कांग्रेस का नाम पार्टी के सभी बैनर, पोस्टर और
प्रचार सामग्री से हटा दिया गया है। हालांकि इस लोकसभा चुनाव में पार्टी का नाम
तृणमूल कांग्रेस के नाम से ही पंजीकृत रहेगा।
पार्टी के आधिकारिक ट्विटर एवं
फेसबुक पेज, सीएम, उनके भतीजे
अभिषेक बनर्जी और राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन पहले से ही
नए लोगो का प्रयोग कर रहे हैं।


