Posted by : achhiduniya 05 March 2019


पाकिस्तान के बालाकोट में जैश के आतंकी ठिकाने पर वायुसेना के हमले के बाद बदले माहौल में दोनों दलों के बीच गठबंधन की खबरें आ रही थीं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस मसले पर आज दिल्ली कांग्रेस नेताओं के साथ अहम बैठक की। बैठक में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित भी मौजूद थीं। बैठक के बाद शीला ने साफ किया कि कांग्रेस दिल्ली में गठबंधन नहीं करने जा रही है। दिल्ली कांग्रेस की प्रमुख शीला दीक्षित ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ दिल्ली के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में आम आदमी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं करने का फैसला किया गया। राहुल गांधी ने मंगलवार को पार्टी हेडक्वार्टर में सभी नेताओं और पदाधिकारियों की अहम बैठक बुलाई थी। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारे के लिए 3+3+1 के फॉर्मूले पर विचार किया गया। 
इस फॉर्मूले के तहत आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस दिल्ली की कुल 7 लोकसभा सीटों में से 3-3 सीटों पर अलग-अलग चुनाव लड़ती। एक सीट पर दोनों दलों के संयुक्त उम्मीदवार को उतारा जाना था। हालांकि राहुल गांधी के साथ कांग्रेस नेताओं की बैठक में गठबंधन न करने का फैसला लिया गया। आम आदमी पार्टी ने दो दिन पहले ही दिल्ली के 7 में से 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि सातवीं सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को खड़ा किया जा सकता है, जिन्हें दोनों पार्टियों का समर्थन रहेगा। शीला ने कहा, दिल्ली में आप और कांग्रेस में गठबंधन नहीं होगा। 

हमने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भी इस बारे में बताया है और वह भी सहमत थे। सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया। हम अकेले पूरे साहस के साथ चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले गठबंधन को लेकर अलग-अलग चर्चाएं सामने आ रही थीं। एक चर्चा के अनुसार दिल्ली में कांग्रेस 3 और आम आदमी पार्टी 3 सीटों पर चुनाव लड़ने की खबर थी और एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के लिए छोड़ने की बात कही जा रही थी। एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के लिए छोड़ा गया है। इस एक सीट पर यशवंत सिन्हा के लड़ने की खबरें थीं। वहीं एक अन्य फॉर्म्युला भी चर्चा थी। इसके अनुसार कांग्रेस के 5 और आप के 2 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही जा रही थी। हालांकि शीला के बयान के बाद दिल्ली में दोनों दलों के बीच गठबंधन की खबरों पर फिलहाल विराम लग गया है।   

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ द्वारका में धतूरा गैंग का पर्दाफाश, मीठी बातों में फंसाकर बुजुर्गों को पिलाते नशे वाला जूस, फिर करते गहने साफ। @ पश्चिम बंगाल को लेकर निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव और गृह सचिव को पद से हटाया।@ खाड़ी की जंग से कश्मीर के पर्यटन का बुरा हाल खाली हाउसबोट, सूने बाजार।@ ओडिशा-हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 11 स्टाफ मेंबर्स बुरी तरह जख्मी।@ हमें कर्ज और शिकायतें विरासत में मिले, हमने पंजाब को विकास के रास्ते पर लौटाया-CM भगवंत मान।@ RSS का बड़ा बदलाव, प्रांत खत्म, बनेंगे 80 संभाग, चुनाव में जाति आधारित विश्लेषण बंद करने की अपील।@ दिल्ली में हुई पॉलिटिकल साइंस कॉन्क्लेव, नीति विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने गढ़ा भविष्य का राजनीतिक रोडमैप।@ ओडिशा के मयूरभंज में बवंडर ने मचाई तबाही, हवा में उछाली गाड़ियां, 70 से ज्यादा घरों को नुकसान।@ तेल ने बदली सऊदी-ईरान की किस्मत तो थोरियम बदलेगा भारत की, अनदेखी पर परमाणु वैज्ञानिक ने चेताया।@ पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में वोटिंग, 4 मई को चुनाव नतीजे।@ तेलंगाना में पुलिस का आधी रात छापा, ड्रग्स लेते पकड़े गए TDP सांसद और BRS के पूर्व विधायक, फायरिंग भी हुई।@ रमजान में कराची बेहाल, 15 घंटे की अघोषित गैस कटौती, 50% आपूर्ति घटी, जनता में हाहाकार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -