Posted by : achhiduniya 05 March 2019


बीजेपी लोकसभा चुनाव 2019 विकास के मुद्दे के साथ-साथ राष्ट्रवाद पर भी लड़ेगी। बीजेपी चुनाव प्रचार की थीम लाइन का केंद्र इस बार राष्ट्रवाद होगा। पुलवामा में आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान पर किए गए एयर स्ट्राइक के बाद बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव रणनीति में बदलाव किया हैं। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय वायुसेना के द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर किए एयर स्ट्राइक को बीजेपी चुनाव में बड़ा मुद्दा बनाएगी।  इसके लिए बीजेपी ने पिछले चुनाव की तरह इस बार भी गीतकार प्रसून जोशी को राष्ट्रवाद पर बीजेपी के लिए नया गीत और प्रचार का थीम तैयार करने को कहा गया है। बीजेपी के चुनावी कैंपेन की इस नई थीम के लिए गीतकार प्रसून जोशी पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक, राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा पर नए गीत लिख रहे हैं। 
इन गानों की थीम लाइन साल 2014 के लोकसभा चुनाव प्रचार के इस गाने की तरह होगी-क़सम हैं मुझे इस मिट्टी की मैं देश नहीं झुकने दूंगा। लोकसभा चुनावों के लिए बीजेपी का मुख्य प्रचार अभियान जल्दी ही शुरू होने जा रहा है और पीएम मोदी समेत उसके स्टार प्रचारक सभी लोकसभा सीटों पर जाकर प्रचार करने वाले हैं। खुद पीएम मोदी इस दौरान 100 से ज्यादा सभाएं करने वाले हैं। लोकसभा चुनावों की तारीखों घोषणा के बाद बीजेपी अपना मुख्य चुनाव प्रचार अभियान शुरू करेगी। पार्टी के चालीस केंद्रीय स्टार प्रचारकों के साथ हर राज्य के भी स्टार प्रचारक चुनाव मैदान में देश की सभी लोकसभा सीटों पर प्रचार करेंगे। सूत्रों के अनुसार, जिन सीटों पर बीजेपी के अपने उम्मीदवार होंगे, उनके तहत आने वाली हर विधानसभा सीट पर बीजेपी के स्टार प्रचारक पहुंचेगे। सहयोगी दल अपने हिसाब से प्रचार अभियान चलाएंगे, लेकिन उनके हिस्से की हर लोकसभा सीट पर भी बीजेपी के स्टार प्रचारक की कम से कम एक सभा होगी।   

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ द्वारका में धतूरा गैंग का पर्दाफाश, मीठी बातों में फंसाकर बुजुर्गों को पिलाते नशे वाला जूस, फिर करते गहने साफ। @ पश्चिम बंगाल को लेकर निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव और गृह सचिव को पद से हटाया।@ खाड़ी की जंग से कश्मीर के पर्यटन का बुरा हाल खाली हाउसबोट, सूने बाजार।@ ओडिशा-हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 11 स्टाफ मेंबर्स बुरी तरह जख्मी।@ हमें कर्ज और शिकायतें विरासत में मिले, हमने पंजाब को विकास के रास्ते पर लौटाया-CM भगवंत मान।@ RSS का बड़ा बदलाव, प्रांत खत्म, बनेंगे 80 संभाग, चुनाव में जाति आधारित विश्लेषण बंद करने की अपील।@ दिल्ली में हुई पॉलिटिकल साइंस कॉन्क्लेव, नीति विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने गढ़ा भविष्य का राजनीतिक रोडमैप।@ ओडिशा के मयूरभंज में बवंडर ने मचाई तबाही, हवा में उछाली गाड़ियां, 70 से ज्यादा घरों को नुकसान।@ तेल ने बदली सऊदी-ईरान की किस्मत तो थोरियम बदलेगा भारत की, अनदेखी पर परमाणु वैज्ञानिक ने चेताया।@ पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में वोटिंग, 4 मई को चुनाव नतीजे।@ तेलंगाना में पुलिस का आधी रात छापा, ड्रग्स लेते पकड़े गए TDP सांसद और BRS के पूर्व विधायक, फायरिंग भी हुई।@ रमजान में कराची बेहाल, 15 घंटे की अघोषित गैस कटौती, 50% आपूर्ति घटी, जनता में हाहाकार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -