Posted by : achhiduniya 03 March 2019


 भारत के सामने बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है। इस समस्या को दूर करने का एकमात्र रास्ता है कि भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित किया जाए। दूसरी तरफ डोनाल्ड ट्रंप अपने देश के व्यापारियों से वापस अमेरिका आने की अपील कर रहे हैं। वे बार-बार इस बात को दोहराते हैं कि आप वापस अमेरिका आएं और इसे एक बार फिर से महान बनाएं। कंजर्वेटिव पॉलिटिकल एक्शन कॉन्फ्रेंस (CPAC) की सालान बैठक के आखिरी दिन डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह व्यवस्था ठीक नहीं है कि हम एक्सपोर्ट के बदले 100 फीसदी टैक्स दें और इंपोर्ट पर किसी तरह का चार्ज नहीं वसूलें। मेक इन इंडिया प्रधानमंत्री मोदी का का महत्वाकांक्षी प्रोग्राम है। वे इसके जरिए भारत में निवेश को बढ़ावा देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और उनका सपना है कि भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित किया जाए। 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा भारत हमसे बहुत ज्यादा टैरिफ वसूल करता है, जबकि हम उससे किसी तरह का टैरिफ नहीं वसूलते हैं,लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। भारत को भी अमेरिका को एक्सपोर्ट करने के लिए टैरिफ देना होगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अमेरिका भारत को बाइक एक्सपोर्ट करता है तो उसपर उसे 100 फीसदी टैक्स देना होता है। इससे कीमत दो गुनी हो जाती है,लेकिन भारत से जो सामान अमेरिका एक्सपोर्ट किए जाते हैं उस पर हम किसी तरह का टैक्स नहीं लगाते हैं। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका बेवकूफ नहीं है इसलिए अब हम रेसिप्रोकल टैक्स भारत से भी वसूलेंगे। 
हालांकि यह टैक्स कितना होगा इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि सीनेट के विरोध के चलते अभी तक हमने टैक्स नहीं बढ़ाया था, लेकिन अब भारत पर भी हाई टैरिफ की वजह से रेसिप्रोकल टैक्स लगाया जाएगा। भारत अमेरिका को हर साल करीब 5.6 बिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट करता है। जिस पर किसी तरह का ड्यूटी (टैक्स) नहीं वसूला जाता है। भारत 1970 के दशक से इस सुविधा का लाभ उठाता आ रहा है। जनरलाइज्ड सिस्टम ऑफ प्रेफरेंस (GSP) की वजह से अमेरिका का फिक्सल डेफिसिट बहुत ज्यादा है। इसलिए अमेरिका इस प्रोग्राम को धीरे-धीरे बंद करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ द्वारका में धतूरा गैंग का पर्दाफाश, मीठी बातों में फंसाकर बुजुर्गों को पिलाते नशे वाला जूस, फिर करते गहने साफ। @ पश्चिम बंगाल को लेकर निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव और गृह सचिव को पद से हटाया।@ खाड़ी की जंग से कश्मीर के पर्यटन का बुरा हाल खाली हाउसबोट, सूने बाजार।@ ओडिशा-हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 11 स्टाफ मेंबर्स बुरी तरह जख्मी।@ हमें कर्ज और शिकायतें विरासत में मिले, हमने पंजाब को विकास के रास्ते पर लौटाया-CM भगवंत मान।@ RSS का बड़ा बदलाव, प्रांत खत्म, बनेंगे 80 संभाग, चुनाव में जाति आधारित विश्लेषण बंद करने की अपील।@ दिल्ली में हुई पॉलिटिकल साइंस कॉन्क्लेव, नीति विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने गढ़ा भविष्य का राजनीतिक रोडमैप।@ ओडिशा के मयूरभंज में बवंडर ने मचाई तबाही, हवा में उछाली गाड़ियां, 70 से ज्यादा घरों को नुकसान।@ तेल ने बदली सऊदी-ईरान की किस्मत तो थोरियम बदलेगा भारत की, अनदेखी पर परमाणु वैज्ञानिक ने चेताया।@ पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में वोटिंग, 4 मई को चुनाव नतीजे।@ तेलंगाना में पुलिस का आधी रात छापा, ड्रग्स लेते पकड़े गए TDP सांसद और BRS के पूर्व विधायक, फायरिंग भी हुई।@ रमजान में कराची बेहाल, 15 घंटे की अघोषित गैस कटौती, 50% आपूर्ति घटी, जनता में हाहाकार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -