Posted by : achhiduniya 03 March 2019


भारत ने पाकिस्तान को एक डोजियर सौंपा था जिसमें पुलवामा हमले में जैश ए मोहम्मद की संलिप्तता और पाकिस्तान में इस आतंकी समूह के शिविरों की मौजूदगी का विशिष्ट ब्योरा था। जैश ए मोहम्मद संयुक्त राष्ट्र से प्रतिबंधित आतंकी संगठन है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा, भारत ने अपना डोजियर सौंपा यदि भारत इस पर बात करना चाहता है तो हम इसके लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि देश में नई सोच और नए रुख वाली नई सरकार है और इसकी नीतियां बिल्कुल स्पष्ट हैं। महमूद कुरैशी ने दावा किया कि उनका देश अपनी जमीन को भारत सहित किसी भी देश के खिलाफ आतंकवाद के लिए इस्तेमाल नहीं होने देगा। उन्होंने दावा किया कि जैश ए मोहम्मद आतंकी समूह के मुख्य केंद्र को सरकार ने अपने कब्जे में ले लिया है। 
कुरैशी ने कहा कि इस बारे में अब भी भ्रम है कि जैश ने हमले की जिम्मेदारी ली है या नहीं। उन्होंने कहा,भ्रम यह है कि जब जैश नेतृत्व से बात की गई तो उन्होंने हमले में अपना हाथ होने से इनकार किया।  यह पूछे जाने पर कि जैश नेतृत्व से किसने संपर्क किया, कुरैशी ने कहा,यहां के लोगों ने और हमारे जानकार लोगों ने। कुरैशी की टिप्पणी ऐसे समय आई है जब पुलवामा में 14 फरवरी को हुए भीषण आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। हमले की जिम्मेदारी जैश ए मोहम्मद ने ली थी। सीएनएन के साथ एक अन्य साक्षात्कार में कुरैशी ने पूर्व में स्वीकार किया था कि जैश ए मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर पाकिस्तान में है और बहुत बीमार है, लेकिन कहा कि सरकार उसके खिलाफ तभी कार्रवाई कर सकती है जब भारत ऐसे ठोस सबूत प्रदान करे जो अदालत में टिक सकें। कुरैशी ने कहा था, मेरी जानकारी के अनुसार वह (मसूद) पाकिस्तान में है। 
वह इस हद तक बीमार है कि उसका घर से बाहर निकलना भी मुश्किल है, क्योंकि वह वास्तव में बीमार है। उनकी टिप्पणी तब आई जब कुछ दिन पहले पाकिस्तान के दोस्त चीन सहित 15 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने एक बयान में जैश ए मोहम्मद का नाम लेते हुए पुलवामा हमले की कड़े शब्दों में निन्दा की और इसे जघन्य तथा कायराना हमला करार दिया। बीबीसी को दिए साक्षात्कार में कुरैशी ने कहा कि पंजाब सरकार ने जैश ए मोहम्मद के बहावलपुर स्थित मुख्य केंद्र को कब्जे में ले लिया है। वह बहावलपुर स्थित मदरसातुल साबिर और जामा ए मस्जिद सुभानअल्लाह का नियंत्रण प्रांतीय सरकार द्वारा अपने हाथों में लिए जाने का हवाला दे रहे थे। उन्होंने कहा, भारत को कार्रवाई योग्य सबूत देने चाहिए जिससे कि मामला दर्ज किया जा सके। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी अदालत स्वायत्त हैं और मामले को आगे बढ़ाने के लिए सबूत की आवश्यकता है। मौजूदा स्थिति पर कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान की नयी सरकार की नयी सोच है और संघर्षों का समाधान केवल वार्ता से हो सकता है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दिल्ली-NCR में रेतीले तूफान को लेकर येलो अलर्ट, अगले 2-3 घंटे में 50 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं।@ कोयले से गैस बनाएगी सरकारी कंपनी, उद्योगों को सस्ते रेट पर उपलब्ध कराई जाएगी सिनगैस।@ गंगा एक्सप्रेसवे से लॉजिस्टिक्स पर होगी ₹30,000 करोड़ तक की भारी बचत, सरकार को मिले ₹46,660 करोड़ के निवेश प्रस्ताव।@ पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका, 24 की मौत, 50 से अधिक घायल।@ फिलीपीन-आंधी-तूफान में गिरी 9 मंजिला निर्माणाधीन इमारत, कई मजदूर मलबे में दबे।@ ट्रंप ने दी बड़ी खुशखबरी- ईरान के साथ समझौता लगभग तय, खुलेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज।@ असम में इस बार गो-वध मुक्त हो बकरीद, CM हिमंत बिस्वा सरमा की अपील, ईदगाह कमेटियों के फैसले का किया स्वागत।@ चीन में कोयला खदान दुर्घटना में 90 से ज्यादा की मौत, PM मोदी ने शी जिनपिंग से जताई संवेदना।@ कांग्रेस MP विवेक तन्खा ने मोदी सरकार को लिखा पत्र, कहा-खाड़ी देशों के लिए किफायती उड़ानें फिर से शुरू करें।@ CBSE पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का सख्त रुख, 12वीं री-इवैल्यूएशन फॉर्म भरने में आ रही दिक्कतों पर मांगा जवाब- कार्रवाई के निर्देश।@ महाराष्ट्र में डीजल को लेकर गैलन वॉर, पेट्रोल पंप के बाहर भिड़ गए किसान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -