Posted by : achhiduniya 29 March 2019


ओडिशा के कोरापुट जिले के जेपोर में रैली के दौरान पीएम मोदी ने पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान की सीमा पर हुए एयर स्ट्राइक का जिक्र किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भारत के इस एक्शन के बाद पाकिस्तान बालाकोट में अभी तक आतंकियों की लाशें ही गिन रहा है। रैली में पीएम ने मिशन-शक्ति को एक बार फिर से देश के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने कहा, दो दिन पहले ही ओडिशा एक ऐसी ऐतिहासिक उपलब्धि का गवाह बना है, जिसने पूरी दुनिया को भारत के सामर्थ्य से परिचित कराया है। भारत अब अंतरिक्ष में भी चौकीदारी करने में सक्षम है। पीएम ने कहा, अगर हमारी सरकार की 5 साल की सफलता का कोई हकदार है तो वो भारत की जनता है,भारत का मतदाता है,ओडिशा की जनता है,ओडिशा का मतदाता है।
कांग्रेस पर हमला करते हुए पीएम ने कहा, सात दशकों से गरीबों के साथ गद्दारी कर रहे लोग, अब इतना बौखला गए हैं कि देश के वैज्ञानिकों, देश की सेना, देश के नौजवानों के सामर्थ्य, सबका अपमान करने लगे हैं। जब भारत आतंकियों पर कार्रवाई करता है,उन्हें घर में घुसकर मारता है, तो भी ये लोग सबूत मांगते हैं। मोदी ने कहा,मतदान के दिन जब आप पोलिंग बूथ जाएंगे, तो एक स्पष्ट मन बनाकर जाइएगा। आपको ये तय करना है कि आतंक के ठिकानों में घुसकर मारने वाली सरकार चाहिए, या फिर घबराकर बैठ जाने वाली सरकार। आपको ये तय करना है कि निर्णय करने वाली सरकार चाहिए या सिर्फ नारे देने वाली सरकार। आपको ये फैसला करना है कि कड़े फैसले लेने वाली सरकार चाहिए या फिर अटकाने-लटकाने और भटकाने वाली सरकार। 
प्रधानमंत्री ने कहा, '2019 का ये चुनाव सिर्फ एक सांसद का चुनाव नहीं है, सिर्फ एक विधायक का चुनाव नहीं है। ये चुनाव केंद्र और राज्य में विकास का डबल इंजन लगाने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकारों के चुनाव का समय है। ये आने वाले 5 वर्षों में नए ओडिशा और नए भारत के निर्माण का चुनाव है। मोदी ने कहा, ओडिशा मजबूत तब बनेगा जब यहां का आदिवासी, यहां का किसान, यहां का नौजवान, आगे बढ़ेगा। जब यहां राज्य में और केंद्र में, दोनों ही जगहों पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार होगी। जब सबका साथ, सबका विकास होगा, तभी ओडिशा मजबूत होगा, पूर्वी भारत मजबूत होगा, पूरा भारत मजबूत होगा। उन्होंने कहा,आप तक विकास की पंचधारा पहुंचे। यानी बच्चों को पढ़ाई, बुजुर्गों को दवाई, युवाओं को कमाई, किसानों को सिंचाई और जन-जन को सुनवाई के लिए मैंने पूरा प्रयास किया है। आगे भी ऐसा ही करता रहूंगा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ मंदिर की संपत्ति देवता की, सरकार उसकी मालिक नहीं हो सकती-तमिलनाडु सरकार को SC से झटका।@ अंडरगारमेंट में सीक्रेट पैकेट छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा।@ टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीनों बालिग, लॉरेंस बिश्नोई की कस्टडी पर भी बोले मुंबई के DCP @ शांति बनाए रखने के लिए 10,000 का बॉन्ड? दिल्ली पुलिस के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंची नेहा बोरा।@ टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद रैपिडो पर बैन की मांग, एक अटैकर के ड्राइवर होने पर उठ रहे सवाल।@ अमित शाह पंजाब में करेंगे 'चिट्टे' का रावण दहन, लुधियाना के दशहरा समारोह से चुनावी शंखनाद।@ मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की हत्या के बाद उबाल, दो शव लेकर CM आवास पहुंचे प्रदर्शनकारी।@ जगदीप धनखड़ होंगे RSS के 100 साल पर नागपुर में आयोजन के चीफ गेस्ट, इजरायल से भी एक मेहमान।@ OIC को भारत की दो टूक-जम्मू-कश्मीर से जुड़े केवल दो ही मुद्दे; पाकिस्तान अवैध कब्जा खाली करे और सीमा पार आतंकवाद बंद करे।@ वर्दी की आड़ में साजिश, 36 साल पुराने फर्जी केस में 12 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा।@ FSSAI ने जेप्टो, स्टोरिया और कई कंपनियों को भेजा नोटिस, विज्ञापनों और नियमों के उल्लंघन पर कसेगा शिकंजा।@ वंदे भारत में पहली बार विदेशी यूटयूबर ने किया सफर, बोला- एग्जीक्यूटिव क्लास का ये फीचर दिल ले गया।@ अमन की बातें, जंग की तैयारी-ईरान के खिलाफ पाकिस्तान का दोहरा खेल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -