- Back to Home »
- Discussion »
- मैं भी चौकीदार कप में मिली यात्री को चाय...रेलवे ने दी सफाई
Posted by : achhiduniya
29 March 2019
कुछ दिन पहले रेलवे पर चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरों वाली टिकटें जारी करने के आरोप लगे थे। बाद में रेलवे ने सफाई दी कि यह अनजाने में हुई गलती' है। लेकिन इस बार रेलवे आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोपों में घिर गया जब यात्रियों ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें जिन पेपर कपों में चाय दी गई उस पर 'मैं भी चौकीदार' लिखा था। मामला काठगोदाम शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री द्वारा पेपर कप की तस्वीर के साथ किया गया ट्वीट वायरल होने पर रेलवे ने कहा कि उसने कप हटा लिए हैं और ठेकेदार को दंडित किया है।
आईआरसीटीसी के एक प्रवक्ता ने बताया, उन खबरों की जांच की गई जिनमें कहा गया कि 'मैं भी
चौकीदार' लेबल वाले कपों में चाय दी गई। यह आईआरसीटीसी की
बिना पूर्व मंजूरी के किया गया। सुपरवाइजर/पैंट्री प्रभारियों से ड्यूटी में
लापरवाही बरतने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने कहा, सेवा प्रदाता पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस कदाचार के लिए
सेवा प्रदाता को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। ऐसा दावा किया गया कि इन
कपों में दो बार चाय दी गई। कप पर विज्ञापन एनजीओ संकल्प फाउंडेशन ने दिया
था।

