- Back to Home »
- Politics »
- लोकसभाचुनाव से पहले बाजपा और कांग्रेस में ट्वीटर पर छिड़ी जंग स्मृति ईरानी के ट्वीट 'भाग राहुल भाग' पर कांग्रेस का पलटवार भाग स्मृति भाग...
लोकसभाचुनाव से पहले बाजपा और कांग्रेस में ट्वीटर पर छिड़ी जंग स्मृति ईरानी के ट्वीट 'भाग राहुल भाग' पर कांग्रेस का पलटवार भाग स्मृति भाग...
Posted by : achhiduniya
24 March 2019
भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर राहुल पर तंज कसते
हुए लिखा:- अमेठी कांग्रेस जिला कमेटी के अध्यक्ष द्वारा जारी पत्र को लगाते हुए
लिखा कि अमेठी ने भगाया, जगह जगह से बुलावे का स्वांग रचाया, क्योंकि जनता ने ठुकराया 'भाग राहुल भाग' सिंहासन खाली करो राहुल जी, जनता आती है। अमेठी कांग्रेस जिला कमेटी के
जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र ने पत्र जारी कर कहा है कि राहुल गांधी अखिल भारतीय
कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करते है। दक्षिण भारत के कार्यकर्ताओं ने पुरजोर मांग है
कि वह यहां से भी चुनाव लड़ें। उन्होंने अपील की है कि उन्हें यह प्रस्ताव स्वीकार
कर कार्यकर्ताओं का सम्मान और हौसला बढ़ाएं।
पत्र में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री
इंदिरा गांधी व सोनिया गांधी का जिक्र करते हुए कहा है कि वह भी उत्तर भारत के
साथ-साथ दक्षिण भारत से चुनाव लड़कर देश का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने कहा कि
है अमेठी की जनता में काफी उत्साह एवं उनके प्रति समर्थन है। कांग्रेस के प्रवक्ता
रणदीप सुरजेवाला ने इस बात की पुष्टि की है कि कर्नाटक, तमिलनाडु और केरला में कांग्रेस पार्टी के
कार्यकर्ता चाहते हैं कि राहुल गांधी उनके राज्यों से चुनाव लड़ें। स्थानीय रिपोर्ट्स
के मुताबिक केरल में कांग्रेस ने राहुल गांधी के लिए वायनेड सीट पर लड़ने का
निवेदन किया है।
रणदीप सुरजेवाला ने स्मृति ईरानी द्वारा राहुल गांधी के मजाक
उड़ाए जाने का जवाब भी दिया। सुरजेवाला का जवाब उन्हीं के अंदाज में था। रणदीप ने
स्मृति के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि चांदनी चौक ने हराया। अमेठी ने हराकर
भगाया, जिसे बार-बार जनता ने ठुकराया। हर बार
राज्यसभा से संसद का रास्ता पाया। अब अमेठी ने हार की हैट्रिक का माहौल बनाया।
कांग्रेस नेता ने स्मृति ईरानी की तर्ज पर हैशटैग का इस्तेमाल भी किया, जिसमें लिखा था भाग स्मृति भाग।


