- Back to Home »
- Discussion »
- गांधी परिवार तो कोई काम नहीं करता,फिर ये अरबों-खरबों की संपत्ति कहां से आई....बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने पूछा सवाल....?
गांधी परिवार तो कोई काम नहीं करता,फिर ये अरबों-खरबों की संपत्ति कहां से आई....बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने पूछा सवाल....?
Posted by : achhiduniya
24 March 2019
बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, हिंदुस्तान की
राजनीति में राहुल गांधी किस प्रकार के एसेट हैं,वो सब जानते
हैं। कई बार उनको नॉन परफॉर्मिंग एसेट के बारे में
भी बताया गया है। संबित पात्रा ने कहा, 'गांधी परिवार
कोई काम नहीं करता, तो उनकी इतनी संपत्ति कैसे है? हमारी पार्टी इस बात का खुलासा करेगी। पात्रा का
आरोप है, गांधी परिवार ने कालेधन को सफेद करने का
काम हुआ। राहुल प्रियंका, रॉबर्ट वाड्रा ने संदिग्ध लैंड डील की।
संबित
पात्रा का ये भी दावा है कि महरौली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के पास लगभग
5 एकड़ का एक फॉर्म हाउस है, जिसका नाम इंदिरा फॉर्म हाउस रखा गया है। बीजेपी
प्रवक्ता का आरोप है, 6.4 लाख रुपये महीने पर इंदिरा फॉर्म हाउस
किराए पर दिया गया। एक फर्जी कंपनी जिसने NLEL घोटाला किया, उसको राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने अपना
फार्म हाउस किराए पर दिया था। उन्होंने गांधी परिवार पर कथित रूप से भ्रष्टाचार
में लिप्त होने के आरोप भी लगाए।

