- Back to Home »
- Crime / Sex »
- भगोड़े घोटाले बाज नीरव मोदी पर लंदन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वॉरंट..
Posted by : achhiduniya
18 March 2019
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजाब नैशनल बैंक में 13 हजार
करोड़ रुपये घोटाले को अंजाम देकर ब्रिटेन में रह रहे घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव
मोदी के खिलाफ लंदन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने गिरफ्तारी वॉरंट जारी कर दिया है। नीरव
को किसी भी वक्त गिरफ्तार किया जा सकता है। सीबीआई ने इंटरपोल और यूके अथॉरिटीज से
सम्पर्क साधकर भगोड़े कारोबारी के खिलाफ जारी रेड कॉर्नर नोटिस पर कार्रवाई कर
तुरंत गिरफ्तारी की मांग की थी। एजेंसियां लंबे समय से नीरव मोदी का ब्रिटेन से
प्रत्यर्पण कराने की कोशिश में जुटी है। यूके से मोदी के प्रत्यर्पण की आधिकारिक
मांग पिछले साल जुलाई/अगस्त में की गई थी। भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी लंदन
में शानो-शौकत की जिंदगी जी रहा है।
खबर है कि वह लंदन के वेस्ट एंड इलाके के जिस
अपार्टमेंट में रह रहा है उसकी कीमत 73 करोड़ रुपये के आसपास है। हाल ही में वह
मीडिया के कैमरे में कैद हुआ था।'द टेलिग्राफ' के एक विडियो में नीरव मोदी लंदन की सड़कों पर
बेफिक्र होकर घूमता दिखा था। अखबार की रिपोर्ट कहती है कि नीरव मोदी ने अपने आवास
से कुछ दूरी पर ही हीरे का नया कारोबार शुरू किया है, जो उसके फ्लैट से जुड़ा हुआ है। मई 2018 उसने नई
कंपनी बनाई, जो उसके अपार्टमेंट से लिंक्ड है। यह कंपनी
घड़ी और जूलरी का होलसेल और रिटेल कारोबार करने के लिए लिस्टेड है।

