Posted by : achhiduniya 16 March 2019


 पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने कहा, हमने विशेष अवसरों पर 15 हजार सिख श्रद्धालुओं को अनुमति देने की मांग की, जिसपर पाकिस्तान राजी नहीं है। इसके साथ ही हम पासपोर्ट बनवाने की पाकिस्तान की बात से भी इत्तेफाक नहीं रखते हैं। कॉरिडोर बनवाने का मतलब ही क्या हुआ, जब पासपोर्ट लेकर जाना पड़े। सीएम ने कहा कि पिछले 70 साल से सिख श्रद्धालु करतारपुर गुरुद्वारे के दर्शन से वंचित रहे हैं, इसलिए उन्‍हें हर दिन दर्शन करने की अनुमति दी जानी चाहिए। सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब गुरुवार को भारत और पाकिस्तान के डेलिगेशन के बीच करतारपुर कॉरिडोर बनाने के तौर-तरीकों पर बातचीत हुई थी। यह बैठक वाघा-अटारी बॉर्डर पर हुई थी। करतारपुर कॉरिडोर पर भारत-पाकिस्तान के संयुक्त बयान में बताया गया कि पहली बैठक में करतारपुर कॉरिडोर से गुरुद्वारा करतारपुर साहिब जाने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के तौर-तरीकों और प्रारूप समझौते पर चर्चा हुई। 

अमरिंदर सिंह ने करतारपुर कॉरिडोर पर भारत की मांगों पर पाकिस्‍तान के जवाब को खारिज करते हुए कहा कि कॉरिडोर के मामले में पाकिस्तान पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। उन्‍होंने सिख श्रद्धालुओं की संख्या सीमित किए जाने तथा पासपोर्ट संबंधी पाकिस्तान के सुझावों पर असहमति जाहिर करते हुए कहा कि इससे कॉरिडोर को बनाने के वास्‍तविक उद्देश्‍यों को हासिल नहीं किया जा सकेगा। सूत्रों के मुताबिक इस बातचीत के दौरान भारत ने सप्‍ताह में सातों दिन 5 हजार सिख श्रद्धालुओं को दर्शन करने की सुविधा देने की मांग की। इसके अलावा विशेष मौकों पर यह संख्‍या 15 हजार हो सकती है। भारत की इस मांग पर पाकिस्‍तान राजी नहीं है। उसने प्रतिदिन मात्र 500 लोगों को अनुमति देने पर राजी है। यही नहीं उसने विशेष मौकों पर ज्‍यादा तीर्थ यात्रियों को अनुमति देने पर कुछ नहीं कहा है। यही नहीं पाकिस्‍तान यह भी चाहता है कि सप्‍ताह में मात्र 3 या 4 दिन ही सिख श्रद्धालुओं को दर्शन करने की अनुमति दी जाए। पाकिस्‍तान ने यह भी कहा कि वह शुरू में केवल सिख श्रद्धालुओं को ही अनुमति देगा। हालांकि बाद में वह भारतीय नागरिकों को इसकी अनुमति दे सकता है। पाकिस्‍तान की इन्‍हीं मांगों पर कैप्‍टन का बयान आया है।


Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ₹13,300 करोड़ बैंक फ्रॉड केस बंद, संदेसरा बंधुओं को सुप्रीम कोर्ट से राहत।@ बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान झड़प, कई जगह TMC- बीजेपी कार्यकर्ताओं में मारपीट।@ अयोध्या जाएगा कर्नाटक के असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों का ग्रुप, कांग्रेस आलाकमान के लिए संदेश?।@ सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, चुने गए विधायक दल के नेता।@ ममता ने कहा था 5 लाख नौकरियां देंगी, आज 84 लाख बेरोजगारी भत्ता मांग रहे, राहुल गांधी ने TMC का वादा याद दिलाया।@ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का हुआ उद्धाटन, PM मोदी बोले- अंबेडकर की सोच पर काम कर रही सरकार।@ मुंबई को बिजली कटौती से मिलेगा छुटकारा, अदाणी एनर्जी की 1,000 मेगावॉट HVDC पावर लाइन शुरू।@ ग्रेटर नोएडा में 600 बच्चों का भविष्य अधर में, दबंगों ने स्कूल पर जड़ दिया परमानेंट ताला।@ चतरा में डेढ करोड़ की अफीम बरामद, एक दिन पहले ही 50 लाख के मादक पदार्थ हुए थे जब्त।@ रेप और गैंगरेप की वारदातों से शर्मसार हो रहा छत्तीसगढ़, तीन साल में 9000 से ज्यादा मामले दर्ज।@ डोनाल्ड ट्रंप की नाकाबंदी फेल? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से पार निकले कम से कम 3 जहाज।@ बेंगलुरु में मां ने नाबालिग बेटी की हत्या की, फिर खुद कर लिया सुसाइड।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -