- Back to Home »
- Politics »
- लोकसभा चुनाव पटना साहिब सीट से बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा आऊट रविशंकर प्रसाद इन की संभावना....
Posted by : achhiduniya
17 March 2019
बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, राजनाथ सिंह, अरुण जेटली
समेत कई नेता शामिल हुए थे। सूत्रों के अनुसार कहा जा रहा है कि इस बैठक में उत्तर
प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों को लेकर चर्चा नहीं हुई है। पार्टी
सूत्रों का कहना है कि बीजेपी की पहली सूची में करीब 100 प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगनी है। बताया
जा रहा है कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की अगली बैठक 18 मार्च को होगी। सूत्रो के अनुसार पटना साहिब से इस बार बीजेपी शत्रुघ्न
सिन्हा की जगह रविशंकर प्रसाद को मैदान में उतार सकती है। वहीं बिहार की भागलपुर
सीट जेडीयू को देने का फैसला भी लिया गया है।
सूत्रों का कहना है कि बिहार, जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र, तेलंगाना, उत्तराखंड और
पूर्वोत्तर के सात राज्यों की सीटों पर चर्चा हुई। जिसमे:- पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद, पूर्वी चंपारण
(बिहार) से राधामोहन सिंह, नागपुर (महाराष्ट्र) से नितिन गडकरी, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से पूनम महाजन, मुंबई नॉर्थ-ईस्ट से किरीट सोमैया, सारण (बिहार) से राजीव प्रताप रूडी, बक्सर (बिहार) से अश्विनी चौबे, बेगूसराय (बिहार) से गिरिराज सिंह, गाजीपुर (यूपी) से मनोज सिन्हा, चंदौली (यूपी) से महेंद्र नाथ पांडेय, अमेठी (यूपी) से स्मृति ईरानी, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) से अनुराग ठाकुर, हजारीबाग (झारखंड) से जयंत सिन्हा, ग्वालियर (मध्य प्रदेश) से नरेंद्र सिंह तोमर, चंद्रपुर (महाराष्ट्र) से हंसराज अहीर हो सकते है।

