- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- बीजेपी कैंपेन #MainBhiChowkidar [मैं भी चौकीदार] क्यू और किस पर भड़की बॉलीवुड अदाकारा रेणुका शहाणे और कहा #BesharmiKiHadd....
बीजेपी कैंपेन #MainBhiChowkidar [मैं भी चौकीदार] क्यू और किस पर भड़की बॉलीवुड अदाकारा रेणुका शहाणे और कहा #BesharmiKiHadd....
Posted by : achhiduniya
17 March 2019
भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल द्वारा #MainBhiChowkidar ['मैं भी चौकीदार'] कैंपेन चलाया जा रहा है। ये कैंपेन जबरदस्त हिट हो रहा है। सिर्फ भारत ही नहीं वर्ल्डवाइड भी #MainBhiChowkidar ट्रेंड कर रहा है। इस कैंपेन ने बीजेपी से जुड़े सभी लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी ने ट्विटर पर इसी हैशटैग के साथ पोस्ट भी किया। माहौल मे गर्माहट तब और बड़ गई जब एमजे अकबर भी इस मुहिम में शामिल हो गए। दरअसल भाजपा नेता एमजे अकबर ने भी इस कैंपन में शामिल होते हुए एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा मुझे #MainBhiChowkidar कैंपेन में शामिल होने पर गर्व है।
एक
नागरिक होने के नाते भारत से प्यार करता हूं। मैं भ्रष्टाचार, गंदगी, गरीबी और
आतंकवाद को हटाने की पूरी कोशिश करूंगा और एक नया भारत बनाने में मदद करूंगा जो
मजबूत, सुरक्षित और समृद्ध हो। वहीं इस ट्वीट को
जब बॉलीवुड अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने देखा तो बिफर पड़ीं। उन्होंने एमजे अकबर
को ट्विटर पर ही जवाब देते हुए लिखा “अगर आप भी
चौकीदार हैं तो कोई महिला सुरक्षित नहीं”। रेणुका
शहाणे ने इसी ट्वीट में लिखा #BesharmiKiHadd और उन्होंने
इसमें IndiaMeToo को भी टैग
किया। बीते दिनो #MeToo अभियान के तहत
जब भारत मे कई बड़े नामों को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हो रहे थे तब इन्हीं में
पत्रकार और बीजेपी नेता एमजे अकबर का नाम भी आया था।
एमजे अकबर पर करीब 20 महिला पत्रकारों ने यौन शोषण का आरोप लगाया था।
इसके बाद न सिर्फ सोशल मीडिया पर हंगामा हुआ था बल्कि विपक्षी पार्टी समेत तमाम
दलों ने इस्तीफा देने की मांग की थी। नतीजन एमजे अकबर को विदेश राज्यमंत्री के पद
से इस्तीफा देना पड़ गया था।


