- Back to Home »
- Judiciaries »
- बेनामी संपत्ति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा के सहयोग न करने के कारण हिरासत मे लेकर पूछताछ करना चाहता है प्रवर्तन निदेशालय [ED].....
बेनामी संपत्ति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा के सहयोग न करने के कारण हिरासत मे लेकर पूछताछ करना चाहता है प्रवर्तन निदेशालय [ED].....
Posted by : achhiduniya
19 March 2019
प्रवर्तन निदेशालय [ED] बेनामी संपत्ति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा से 7 बार पूछताछ कर चुकी है। वाड्रा पर देश से बाहर बेनामी संपत्ति रखने का आरोप है। इससे पहले राजस्थान और हरियाणा में जमीन के कई सौदों को लेकर भी वे आरोपों के घेरे में रहे हैं। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी रॉबर्ट वाड्रा की अग्रिम जमानत पर ईडी ने मंगलवार को पटियाला हाउस कोर्ट में जवाब दाखिल किया। ईडी ने अपने जवाब में कहा है कि वाड्रा जांच में सहयोग नहीं कर रहे ऐसे में उन्हें हिरासत में लेकर ईडी पूछताछ करना चाहती है।
ईडी के जवाब पर 25 मार्च को सुनवाई
होगी तब तक रॉबर्ट वाड्रा की गिरफ्तारी पर रोक जारी रहेगी। अधिकारियों ने बताया कि
वाड्रा से दिन भर पूछताछ चली। वह मध्य दिल्ली के जामनगर हाउस स्थित एजेंसी के
कार्यालय में मामले के जांच अधिकारी (आईओ) के सामने उपस्थित हुए थे। वाड्रा से इस
मामले में पहले भी कई बार पूछताछ की गई है। इसके अलावा उनसे जयपुर में भी पूछताछ
की गई थी जहां धन शोधन (मनी लाउंड्रिंग) के एक अन्य मामले की ईडी जांच कर रही है।
अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी दिल्ली में दस्तावेजों और मामले के अन्य आरोपियों के
बयानों से आमना - सामना करा रही है तथा उनका बयान धन शोधन निवारण कानून (पीएमएलए)
की धारा 50 के तहत दर्ज किया जा रहा है।
दिल्ली की एक अदालत ने मनी लाउंड्रिंग केस
में दिल्ली में चल रही जांच के मामले में उनकी अंतरिम जमानत 19 मार्च तक के लिए
बढ़ा दी थी। वाड्रा के खिलाफ ईडी का मामला लंदन स्थित एक प्रापर्टी की खरीद में धन
शोधन के आरोपों से संबद्ध है। यह प्रापर्टी 12, ब्रायंस्टन
स्क्वायर पर स्थित है और इसकी कीमत 19 लाख पौंड है जिसे कारोबारी (वाड्रा) ने कथित
तौर पर बेनामी तरीके से हासिल किया था। हालांकि, वाड्रा ने इन
आरोपों से इनकार किया है।


