- Back to Home »
- Politics »
- जो कार्य उनकी 4 पीढ़ी नहीं कर पाई है वह पीएम मोदी की नमामि गंगे योजना ने कर दिखाया....UP CM योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर कटाक्ष
जो कार्य उनकी 4 पीढ़ी नहीं कर पाई है वह पीएम मोदी की नमामि गंगे योजना ने कर दिखाया....UP CM योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर कटाक्ष
Posted by : achhiduniya
19 March 2019
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर गंगा
यात्रा कर रही हैं। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दो साल पूरे
होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को रिपोर्ट कार्ड पेश किया। इस पर
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि रिपोर्ट कार्ड और प्रचार लगता बहुत
अच्छा है पर जमीन पर कोई काम नहीं हुआ है। गंगा यात्रा पर निकलीं प्रियंका ने कहा
कि रोज मैं लोगों से मिल रही हूं सभी परेशान हैं। किसान, शिक्षा मित्र, नौ जवान, छात्र सब परेशान हैं।
जो यह प्रचार करते हैं और
जो होता है उसमें बहुत फर्क है। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस
कांफ्रेंस में कहा कि प्रियंका गांधी का गंगा जी में यात्रा करना यह साफ करता है
कि हमने गंगा जी की निर्मलता पर काम किया है। अब वह गंगा जी की निर्मलता पर सवाल नहीं
उठा पाएंगे। अच्छा होता कि राहुल जी और सपा बसपा भी उनको साथ में ले लेती। योगी ने
कहा कि संगठन हमेशा साथ में रहा है। सरकार नीति बनाती है, लेकिन आम जन को जागरूक करने का काम संगठन ने किया
है।
उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा पर कहा कि अच्छा है वह गंगा के
जरिए प्रयागराज से वाराणसी तक गंगा यात्रा कर रही हैं। जो कार्य उनकी 4 पीढ़ी नहीं कर पाई है वह पीएम मोदी की नमामि गंगे
योजना ने कर दिखाया है और गंगाजल आचमन करने लायक हुआ है। सीएम योगी ने कहा कि
अच्छा होता प्रियंका गांधी अपने साथ राहुल गांधी और अपने सपा-बसपा के मित्रों को
भी लेकर जाती तो उन्हें भी बीजेपी सरकारों के विकास कार्य का पता चलता।


