- Back to Home »
- Crime / Sex »
- उम्र कैद याफता 1993 मुंबई सीरियल ब्लास्ट आरोपी अब्दुल गनी तुर्क की नागपुर में इलाज के दौरान मौत....
उम्र कैद याफता 1993 मुंबई सीरियल ब्लास्ट आरोपी अब्दुल गनी तुर्क की नागपुर में इलाज के दौरान मौत....
Posted by : achhiduniya
25 April 2019
नागपुर:- 1993 में मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों ने पूरे देश का
हिलाकर रख दिया था। इस विनाश लीला में दाऊद इब्राहिम, याकूब मेमन और उसके भाई टाइगर मेमन ने मुख्य
किरदार निभाए थे। मुंबई में विभिन्न स्थानों पर बम लगाने वाले लोगों को पाकिस्तान
में ट्रेनिंग देकर तैयार किया गया था। धमाकों के मुख्य अभियुक्त दाऊद इब्राहिम
और टाइगर मेमन अभी तक फरार हैं। सीरियल
ब्लास्ट के दोषी अब्दुल गनी तुर्क की बुधवार को नागपुर में मौत हो गई। अब्दुल गनी
महाराष्ट्र के नागपुर की सेंट्रल जेल में बंद था। तबीयत खराब होने के चलते उसे अस्पताल
में भर्ती करवाया गया था।
अब्दुल गनी तुर्क
को टाडा अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी,लेकिन सुप्रीम
कोर्ट ने इसे उम्र कैद में तब्दील कर दिया था। टैक्सी ड्राइवर अब्दुल गनी तुर्क
को सेन्चुरी बाजार के मैनहोल के नीचे आरडीएक्स लगाने का दोषी पाया गया था। इस
मैनहोल के ऊपर से एक बस के गुजरने से जबरदस्त विस्फोट हुआ था जिसमें 113 लोग मारे
गए थे और 227 लोग घायल हुए थे। तुर्क को वाहनों में विस्फोटक पदार्थ लगाने का भी
दोषी पाया गया था जिन्हें विभिन्न विस्फोट स्थलों पर खड़ा किया गया था। बता दे 12 मार्च 1993 के दिन देश की मायानगरी दहल
उठी थी। 13 सीरियल धमाकों ने इस शहर को हिलाकर रख दिया था। 12 मार्च, 1993 को तेज रफ्तार से दौड़ती मुंबई को अचानक ब्रेक
लग गया था।
अक्टूबर 2000 में सभी अभियोग पक्ष के गवाहों के बयान समाप्त हुए थे। अक्टूबर
2001 में अभियोग पक्ष ने अपनी दलील खत्म की थी। सितंबर 2003 में मामले की सुनवाई
समाप्त हुई थी, सितंबर 2006 में अदालत ने अपने फैसले देने
शुरू किए। इस सीरियल ब्लास्ट में करीब 27 करोड़ रुपए की संपत्ति को नुकसान पहुंचा
था।



