Posted by : achhiduniya 10 April 2019


2019 लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से एक दिन पहले अल्पेश ठाकोर ने कांग्रेस से इस्तीफ़ा दे दिया है। अल्पेश ठाकोर के अलावा गुजरात के 2 और कांग्रेसी MLA ने पार्टी छोड़ दी है। तीनों नेताओं ने इस्तीफा दे दिया। एक महीने पहले अटकलें थीं कि अल्पेश बीजेपी में शामिल होने वाले हैं लेकिन उन्होंने इसका खंडन किया था। उन्होंने कहा था कि मैं ठाकोर समुदाय के अधिकारों के लिए लड़ूंगा और कांग्रेस के साथ ही रहूंगा। उन्होंने यह भी संकेत दिया था कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। मार्च में ठाकोर ने कहा था, मैं कांग्रेस के साथ रहूंगा और पार्टी को सपोर्ट करूंगा। मैं अपने लोगों के लिए सम्मान और अधिकार चाहता हूं। 
अल्पेश ठाकोर के अलावा धवलसिंह ठाकोर और भरतजी ठाकोर ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। बता दें कि विधायक अल्पेश ठाकोर द्वारा गठित एक संगठन गुजरात क्षत्रीय ठाकोर सेना ने कांग्रेस से अपने संबंध पर संजीदा होने का निर्णय लिया है और विधायक से पार्टी से इस्तीफा देने और 24 घंटे के भीतर अपना रूख स्पष्ट करने को कहा था। ऐसी अटकलें पहले से ही थी कि अल्पेश ठाकोर कांग्रेस छोड़ सकते हैं, क्योंकि वह स्थानीय पार्टी नेतृत्व से नाखुश हैं। वह पाटन लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस ने उनके बजाय पूर्व सांसद जगदीश ठाकोर को तवज्जो दी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन सहित महत्वपूर्ण निर्णय लेने में कांग्रेस ठाकोर सेना की अनदेखी कर रही है। संगठन के प्रमुख अल्पेश ठाकोर बैठक में उपस्थित नहीं थे। गुजरात में एक प्रमुख ओबीसी नेता के रूप में उभरने के बाद वह 2017 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हुये और पाटन जिले में राधानपुर सीट से चुनाव जीते थे। 
ओबीसी नेता ने दावा किया उनका समुदाय और समर्थक ठगा हुआ और उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। इस मामले में विधायक की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। एक हफ्ते पहले सीएम विजय रुपाणी और बीजेपी गुजरात के चीफ जीतूभाई वाघवानी से मिलकर कांग्रेस की नींद उड़ा दी थी। अल्पेश ने माना था कि वह खुद के लिए मंत्री पद मांग रहे थे,लेकिन कांग्रेस आलाकमान से बातचीत के बाद उन्होंने अपना इरादा बदल दिया। उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल से मिलकर सारी परेशानियां बताईं। उन्होंने यह भी कहा कि वह कांग्रेस के कुछ नेताओं के काम करने के तरीके से खुश नहीं थे,लेकिन अब यह पुरानी बात हो चुकी है।  अगर मैं बीजेपी में जाता तो 6 महीने पीछे चला जाता। तीसरे चरण के मतदान यानी 23 अप्रैल को गुजरात में वोट डाले जाएंगे।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ मिडिल ईस्ट संकट-दिल्ली के होटलों और रेस्तरां को मिली छूट, कोयला और बायोमास से पका सकेंगे खाना।@ कर्नाटक-स्कूल कैंपस में छात्रा को कोबरा ने काटा, टीचर ने चूस कर निकाला सांप का जहर, बच गई जान।@ पंजाब की धरती उपजाऊ, लेकिन यहां नफरत की राजनीति के बीज कभी नहीं उगेंगे-CM भगवंत सिंह मान।@ तेलंगाना में पुलिस का आधी रात छापा, ड्रग्स लेते पकड़े गए TDP सांसद और BRS के पूर्व विधायक, फायरिंग भी हुई।@ असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, 23 उम्मीदवारों का ऐलान।@ गुजरात में डबल मर्डर, पिता ने बेटों संग मिलकर बेटी और उसके प्रेमी को मारा, कुएं में फेंके शव।@ मिडिल ईस्ट की स्थिति के बीच इंडिगो ने बदला उड़ानों का शेड्यूल, 28 मार्च तक कुछ सेवाएं स्थगित।@ ईरान से मिशन रेस्क्यू तेज, कश्मीरी छात्रों का पहला जत्था सुरक्षित आर्मेनिया पहुंचा, जल्द होगी वतन वापसी।@ 228 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में CBI का एक्शन, अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल से दूसरे दिन भी पूछताछ।@ खेती पर नहीं पड़ेगा युद्ध का साया! यूरिया से लेकर DAP तक का बंपर स्टॉक मौजूद, सरकार की फुल प्रूफ तैयारी।@ दिल्ली में महिला से छेड़छाड़ करने वाला निकला अपनी ही पत्नी की हत्या का आरोपी, जेल से छूटकर चला रहा था बाइक टैक्सी।@ हवाई सफर पर मिडिल ईस्ट जंग की मार, इंडिगो-एयर इंडिया के बाद अब अकासा की उड़ान भी हुई महंगी।@ कक्षा 1 के मासूम पर प्रधानाचार्य का जुल्म! देरी से आने पर 2 घंटे कड़ी धूप में खड़ा रखा, अब केस दर्ज।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -