Posted by : achhiduniya 10 April 2019


सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को राफेल मामले में मोदी सरकार की उन शुरुआती आपत्तियों पर फैसला सुनाया। जिसमें कहा गया है कि डील से जुड़े विशेषाधिकार दस्तावेजों पर उसका अधिकार है। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट डील से जुड़े दस्तावेजों को देखेगा। सुप्रीम कोर्ट ने रक्षा मंत्रालय से लीक हुए दस्तावेजों की वैधता को मंजूरी दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने राफेल सौदे में तीन दस्तावेजों को स्वीकार करने की अनुमति दी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगली सुनवाई में पुनर्विचार याचिकाओं पर विस्तार से सुनवाई करेगें। केंद्र की मोदी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने झटका देते हुए सरकार की आपत्ति को खारिज कर दिया है।
सरकार ने कहा था कि जो दस्तावेज तीनों याचिकाकर्ताओं ने अपनी समीक्षा अर्जी में शामिल किए हैं, उन पर केंद्र सरकार का विशेषाधिकार है और इन दस्तावेजों को याचिका से हटा देना चाहिए। सरकार ने यह भी कहा कि असली दस्तावेजों की फोटोकॉपी अनधिकृत तरीके से बनाई गई और इसकी जांच की जा रही है। सरकार की ओर से पेश अटॉर्नी जनरल ने कहा था कि कोई भी नेशनल सिक्योरिटी से जुड़े दस्तावेज पब्लिश नहीं कर सकता क्योंकि देश की सुरक्षा सबसे पहले है। सरकार के विरोध में प्रशांत भूषण ने दलील दी कि राफेल के जिन डॉक्युमेंट्स पर सरकार विशेषाधिकार का दावा कर रही है, वे पब्लिश हो चुके हैं और पब्लिक डोमेन में हैं। 
उन्होंने कहा कि आरटीआई कानून के मुताबिक जनहित बाकी चीजों से सबसे ऊपर हैं और खुफिया एजेंसियों से जुड़े दस्तावेजों पर कोई भी विशेषाधिकार का दावा नहीं कर सकता। कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि अगर वह सत्ता में आई तो वह एनडीए सरकार द्वारा फ्रांस के दसॉल्ट एविएशन से 36 राफेल विमानों के सौदे की जांच कराएगी। पार्टी ने कहा कि वह सत्ता में आने के बाद पहले ही दिन राफेल डील के जांच के आदेश देगी। इसके अलावा विजय माल्या, मेहुल चोकसी और नीरव मोदी जैसे भगोड़ों ने किन हालात में भारत छोड़ा और उनकी किसने भागने में मदद की, इसकी भी जांच कराई जाएगी।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ बारात में बज रहे DJ की तेज आवाज से 140 मुर्गियों की मौत, पोल्ट्री फार्म संचालक सदमे में।@ रक्षा क्षेत्र में बड़ी कामयाबी-DRDO और नौसेना ने किया स्वदेशी एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण।@ बिहार- चौकीदार का बेटा निकला रंगबाज, पिता की वर्दी पहन कर की ड्यूटी फिर बनाई रील, FIR दर्ज।@ 300 करोड़ का दांव, ज़ॉम्बी दुनिया में एंट्री,धुरंधर के बाद रणवीर सिंह की प्रलय करेगी धमाका, विवाद के बीच बड़ा अपडेट।@ ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने जयशंकर को किया फोन, पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर हुई बात।@ CBI के जॉइंट डायरेक्टर और दिल्ली पुलिस के एक्स अधिकारी को दिल्ली की कोर्ट ने सुनाई सजा, IRS के घर मारी थी रेड।@ फिरहाद हकीम ने बच्ची से डलवा दिया वोट ममता के मंत्री की फैमिली फोटो से खड़ा हुआ बड़ा विवाद।@ MP में गेहूं खरीदी की जमीनी हकीकत जानेंगे CM मोहन- कहीं भी उतरेगा हेलिकॉप्टर, औचक किसानों से होगा संवाद।@ मां के फैसले से जज हो गए हैरान, बेटे के हत्यारे पिता को सजा दिलाने के लिए लड़ी 7 साल लंबी लड़ाई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -