- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- बिग बी ने आखिर 2 साल पहले हा लेकिन अब क्यू मना किया इस फिल्म को करने से...?
Posted by : achhiduniya
09 April 2019
बिग बी अमिताभ बच्चन इन दिनों फिल्म तेरा यार हूं मैं की शूटिंग
में व्यस्त हैं। खबरों की मानें तो ये फिल्म हिंदी, बंगाली और
तमिल भाषा में भी रिलीज की जाएगी,लेकिन इसी बीच
ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि अमिताभ को हॉलीवुड से भी एक रोल ऑफर हुआ जिसको उन्होंने
सिरे से खारिज कर दिया है। खबरो की मानें तो अमिताभ इस फिल्म को करने के लिए पहले
तो तैयार हो गए लेकिन फिल्म ब्रह्मास्त्र' और तेरा यार
हूं मैं की शूटिंग की व्यस्तता के चलते हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए डेट्स ठीक
नहीं बैठीं। जिसके चलते अमिताभ ने इस फिल्म को ना कर दिया।
डेक्कन क्रोनिकल की खबर
के मुताबिक बतौर डायरेक्टर डेब्यू कर रहे ऑस्कर विजेता रेसल पोक्यूटी ने अमिताभ को
अपनी अपकमिंग फिल्म में एक पाकिस्तानी किरदार के लिए एप्रोच किया। अमिताभ के इस
फिल्म को ना करने की वजह उनका किरदार बताया जा रहा है। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव
होने की वजह से अमिताभ ने फिल्म के पाकिस्तानी किरदार को निभाने के लिए मना कर
दिया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक 2 साल पहले जब रसेल और अमिताभ के बीच फिल्म की
स्क्रिप्ट को लेकर बातचीत हुई तो अमिताभ को फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद आई थी। जो कि
दोनों देशों के बीच अमन चैन के ऊपर दर्शाई जानी थी,लेकिन जब
दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बढ़ गई तो अमिताभ ने इस फिल्म को ना करने की ठान
ली और रसेल को मना कर दिया।


