- Back to Home »
- Property / Investment »
- 68.28 करोड़ रुपये की संपत्ति है उत्तरी मुंबई से कांग्रेस की उम्मीदवार उर्मिला मांतोडकर के पास...
Posted by : achhiduniya
09 April 2019
कांग्रेस के टिकट पर नॉर्थ मुंबई लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरी उर्मिला मातोंडकर के लिए इस क्षेत्र में मराठियों के साथ ही गुजराती लोगों की भी अच्छी खासी संख्या है। गुजराती वोटरों को लुभाने के लिए उर्मिला मातोंडकर ने पिछले दिनों अपने भाषण में मराठी के साथ ही गुजराती में भी स्पीच दी। नॉर्थ मुंबई के बोरीवली इलाके में प्रचार के लिए उर्मिला मातोंडकर हर गली-नुक्कड़ में सभा कर रही हैं। उर्मिला मांतोडकर ने अपनी संपत्ति लगभग 68.28 करोड़ रुपये घोषित की है और उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं है।
चुनाव आयोग में दाखिल उनके हलफनामे के अनुसार, 2013-14 में मातोंडकर की आय 1.27 करोड़ रुपये थी जो 2017-18 में दोगुने से भी ज्यादा 2.85 करोड़ रुपये हो गई। उनकी चल संपत्ति 40,93,46,474
रुपये और अचल संपत्ति 27,34,81,000 रुपये है। उनके
पति एम.ए मीर की चल संपत्ति 32,35,752.53 रुपये और अचल
संपत्ति 30,00,000 रुपये है, इस तरह उनकी कुल संपत्ति लगभग 62.35 लाख रुपये है।
उर्मिला मातोंडकर ने इसके
अलावा 32 लाख रुपये का ऋण भी ले रखा है। उनकी
संपत्तियों में बैंक में जमा, नकदी, गाड़ियां और जमीन तथा संपत्ति में निवेशों को जोड़ा
गया है। मुंबई की छह लोकसभा सीटों पर चौथे चरण में 29 अप्रैल को
मतदान होंगे।


