- Back to Home »
- Politics »
- देश के अलग-अलग हिस्सों में धमाके हुआ करते थे, लेकिन मई 2014 के बाद ये सब खत्म हो गया...पीएम मोदी ने जड़ा विपक्ष को तमाचा
देश के अलग-अलग हिस्सों में धमाके हुआ करते थे, लेकिन मई 2014 के बाद ये सब खत्म हो गया...पीएम मोदी ने जड़ा विपक्ष को तमाचा
Posted by : achhiduniya
02 April 2019
बिहार के गया में एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम
मोदी ने कहा कि जो काम के दम पर आगे बढ़ते हैं उन्हें विरोधी दलों के नेता गालियां
देते हैं। चौकीदार को तरह-तरह की गालियां देते हैं। पीएम मोदी ने प्रयागराज में
सफाईकर्मियों के सम्मान करने पर विपक्ष के तंज पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि
जब मैंने हमारे साफ-सफाई हमारे बहनों का आभार जताया तो कैसी-कैसी गालियां पड़ीं।
विपक्षी मुझे शौचालय का चौकीदार बता रहे हैं। मोदी ने विरोधी दलों के गठबंधन को
महामिलावटी करार दिया है,उन्होंने कहा कि देश में कुछ मिलावटी नेता
पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं।
इन्हीं लोगों समझौता ब्लास्ट जैसी आतंकवादी घटना में
पाकिस्तान की भूमिका को खत्म कर 'हिन्दू
आतंकवाद' शब्द गढ़ दिया। नक्सलियों को समर्थन देने
वाले भी यही लोग हैं। पीएम मोदी ने कहा कि
हम देश में खून खराबा को बढ़ावा देने वाली इस मानसिकता को खत्म करेंगे। पीएम मोदी
ने नीतीश कुमार की सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि हर घर में बिजली पहुंचायी जा
रही है। नीतीश जी को बिहार में अच्छे काम के लिए बधाई। उन्होंने गया और औरंगाबाद
के प्रत्याशियों के लिए जीत का आशीर्वाद मांगा। पीएम मोदी ने दशरथ मांझी की
कर्मठता को भी याद करते हुए उन्हें नमन किया। पीएम मोदी ने कहा कि पहले आए दिन देश
के अलग-अलग हिस्सों में धमाके हुआ करते थे, लेकिन मई 2014
के बाद ये सब खत्म हो गया। उन्होंने कहा कि चौकीदार पूरी दृढता के साथ आतंक का
सामना कर रहा है और वह आतंकवाद के सामने न झुका है, न झुकेगा।
उन्होंने एक बार फिर मैदान में मौजूद लोगों से 'मैं भी चौकीदार' के नारे लगवाए। उन्होंने
कहा कि दुनिया के लोग चौकीदार को आशीर्वाद दे रहे हैं। जो काम बाकी है वो काम भी
यही चौकीदार करेगा। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार सबका साथ-सबका विकास के साथ
लगातार चल रही है। गरीबों,शोषितों और वंचितों को न्याय
दिलाने के बाबा साहब अम्बेडकर के सपनों के साथ चल रही है। पीएम ने कहा कि हर जाति
वर्ग के लोगों के हम काम करने वाले लोग हैं। उन्होंने 5 साल सेवा का मौका देने के
लिए लोगों का आभार जताया और कहा कि इस दौरान सरकार की रीति, नीति
और नीयत सब बदली है।


