- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- आगामी लोकसभा चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार,1.5 करोड़ मतदाता पहली बार डालेंगे वोट..... मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा
आगामी लोकसभा चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार,1.5 करोड़ मतदाता पहली बार डालेंगे वोट..... मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा
Posted by : achhiduniya
03 April 2019
2019 लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। इस बार कुल सात चरणों में चुनाव कराए जा रहे हैं। पहला चरण 11 अप्रैल को जबकि अंतिम चरण 19 मई को होगा। वोटों की गिनती 23 मई को होगी। इस बार भी ऐसे मतदाताओं की संख्या बड़ी है जो पहली बार वोट डालेंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में मतदान करनेवालों की संख्या लगभग 90 करोड़ होगी। उन्होंने आगामी चुनाव को लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार बताया। उन्होंने कहा कि इस बार लगभग 10 लाख मतदान केंद्र होंगे, जो 2014 के आम चुनाव में रहे नौ लाख से अधिक है। कुल मतदाताओं में 1.50 करोड़ मतदाता 18-19 साल उम्र के होंगे। उन्होंने कहा, निर्वाचन आयोग ने चुनाव के लिए एक बहुत ही व्यापक तैयारी की है।
