- Back to Home »
- Politics »
- 2019 लोकसभा रायबरेली से यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रतिद्वंदी होंगे बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह..
2019 लोकसभा रायबरेली से यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रतिद्वंदी होंगे बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह..
Posted by : achhiduniya
03 April 2019
रायबरेली से बीजेपी ने यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ दिनेश प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया है। BJP ने मैनपुरी सीट पर समाजवादी पार्टी के दिग्गज मुलायम सिंह यादव के खिलाफ प्रेम सिंह शाक्य को उतारा है, और उनके पुत्र तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ आज़मगढ़ सीट पर भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को टिकट दिया है।
इससे पहले बीजेपी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर
जोशी का भी टिकट काटा था। आडवाणी की जगह बोजपी अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर से चुनाव
लड़ेंगे, वहीं, मुरली मनोहर
जोशी की कानपुर सीट से सत्यदेव पचौरी को टिकट दिया है। सत्यदेव पचौरी उत्तर प्रदेश
सरकार में मंत्री हैं।
वह कानपुर के गोविंद नगर निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश
विधान सभा के सदस्य भी हैं। बीजेपी ने मुंबई
नॉर्थ ईस्ट से भाजपा के मौजूदा सांसद किरीट सोमैया का टिकट काटा है। बीजेपी ने किरीट सोमैया की जगह
मनोज कोटक को टिकट दिया है। महाराष्ट्र में शिवसेना ने
किरीट के नाम का विरोध किया था।


