- Back to Home »
- Politics »
- नवजोत कौर सिद्धू को टिकट न देकर कांग्रेस ने लोकसभा 2019 के चुनाव में दिखाया बाहर का रास्ता....
Posted by : achhiduniya
03 April 2019
पंजाब सरकार में मंत्री और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की
पत्नी नवजोत कौर सिद्धू को कांग्रेस की तरफ से टिकट न मिलने
पर पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू की निराशा छिप नहीं रही है। कांग्रेस ने चंडीगढ़
से पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल को उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया है। नवजोत कौर ने एक निजी चैनल को दिए साक्षत्कार में कहा,मुझे खुशी
होती अगर वे उस महिला का सम्मान करते जो अपने व्यक्तिगत कार्यों को दिखाने का
प्रयास कर रही है।
कौर ने कहा कि उन्होंने
खुद को राजनीति के प्रति समर्पित करने के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ का अपना पेशा भी
छोड़ दिया। उनसे पूछा गया था कि क्या वह पार्टी के फैसले से निराश हैं। नवजोत कौर
ने कांग्रेस का गढ़ मानी जाने वाली पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी की चंडीगढ़
लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी पेश की थी। उन्होंने कहा कि पवन कुमार
बंसल एक वरिष्ठ नेता है। मैं पार्टी के निर्णय का सम्मान करती हूं और बंसल को
जिताने के लिए काम करूंगी। उन्होंने कहा कि मेरा विजन था कि मैं क्षेत्र में
युवाओं के लिए कार्य करूं।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर कांग्रेस उन्हें
भटिंडा या संगरूर संसदीय क्षेत्र से टिकट देती हैं तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने
कहा कि मेरा घर अमृतसर और चंडीगढ़ है। मैं किसी और जगह से चुनाव नहीं लड़ूंगी। इस
सीट पर 2014 में भाजपा उम्मीदवार किरण खेर को जीत
हासिल हुई थी। बंसल को 2014 चुनाव में 70,000 वोटों से हार
मिली थी।


