Posted by : achhiduniya 19 April 2019


 राजधानी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में पीएम मोदी व्यापारियों के सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे। ट्रेडर्स सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, देश को सोने की चिड़िया व्यापारियों ने बनाया था। देश के व्यापारी मौसम वैज्ञानिक होते हैं। मैं उनकी ताकत को सलाम करता हूं। पीएम मोदी ने कहा, 2014 में चुनाव से पहले मैंने कहा था कि मैं आऊंगा तो हर दिन एक कानून खत्म करूंगा और आपको खुशी होगी कि पिछले पांच साल में 1,500 कानून खत्म किये हैं। मेरा मकसद ईज ऑफ लिविंग का है। पीएम मोदी ने कहा, बिजनेस समुदाय सच्चा मौसम विज्ञानी होता है। क्योंकि उन्हें सभी चीजें एडवांस में पता होती हैं। 
वे कई चीजों का बहुत पहले ही आंकलन कर लेते हैं। पीएम मोदी ने कहा, व्यापारियों को कानून के जंगल से गुजरना पड़ता है। महंगाई की तोहमत भी उनके माथे पर मढ़ दी जाती है। ट्रेडर्स सम्मेलन में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, कांग्रेस के जमाखोरों ने व्यापारियों का फायदा उठाया और महंगाई की तोहमत व्यापारियों पर डाल दी। हमने पांच साल में व्यापार में कई नियमों में ढील दी है। पीएम मोदी ने जीएसटी पर कहा, GST से व्यापार करना आसान हुआ है। इससे राज्यों का मुनाफा भी डेढ़ गुना तक बढ़ा है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं यहीं नहीं रूकने वाला हूं। कारोबार सुगमता के मामले में भारत की मौजूदा रैंकिंग में और सुधार आएगी। उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना के तहत साढ़े चार करोड़ कारोबारियों को ऋण दिया गया है।
भीम एप से लेकर डिजिटल लेनदेन का लाभ व्यापारियों को मिले इस बात का भी प्रावधान किया गया है। पीएम ने आगे कहा कि कैश फ्लो बना रहे, सरकार हस्तक्षेप कम हो, कारोबारियों में सुरक्षा की भावना हो इस दिशा में काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अब लोन अब आसानी से मिल रहा है। एक घंटे के अंदर एक करोड़ तक का लोन मंजूर किया जा रहा है। जीएसटी से जुड़े कारोबारियों को लोन के ब्याज में छूट से लेकर निर्यात तक में मदद की जा रही है। पीएम मोदी ने कहा, हमारा देश तेजी से आगे बढ़ सके इसके लिए हम 23 मई को जब फिर एक बार मोदी सरकार बनेगी तो राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड बनाएंगे। ये बोर्ड सरकार और व्यापार के बीच का संवाद होगा। हम जीएसटी के तहत रजिस्टर्ड सभी व्यापारियों को 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा उपलब्ध कराएंगे। किसान क्रेडिट कार्ड की तरह ही हम रजिस्टर्ड व्यापारियों के लिए व्यापारी क्रेडिट कार्ड की योजना लाएंगे।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ FSSAI ने कई शराब कंपनियों को भेजा नोटिस, फ्लेवर और लेबलिंग में मिलीं गड़बड़ियों पर एक्शन।@ सुखोई को मिलेगी 'तीसरी आंख'- स्वदेशी रडार से कांपेंगे चीन-पाकिस्तान, एक साथ 100 टारगेट होंगे ट्रैक।@ दो-तिहाई बहुमत मिला तो BJP कुछ भी कर सकती है, पृथ्वीराज चव्हाण का बड़ा दावा।@ बंगाल में ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, तीन पूर्व सांसदों ने थामा बीजेपी का दामन।@ बेंगलुरु के रेजिडेंशियल स्कूल में 6वीं के छात्र की रहस्यमयी मौत, परिजनों ने पीटी शिक्षक पर लगाया हत्या का आरोप।@ पाकिस्तान का ISI हैंडलर और कई देशों तक फैलता नेटवर्क,दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में निज्जर-अर्श डाला पर कई बड़े खुलासे।@ दुनिया का सबसे बड़ा साइबर ऑपरेशन-इंटरपोल का 97 देशों में एक्शन, 5 हजार 811 गिरफ्तार- 2,500 करोड़ रुपये फ्रीज।@ पंजाब के बाद अब हरियाणा में भी कांग्रेस में कलह, खुल कर सामने आई हुड्डा VS सुरजेवाला की लड़ाई।@ महादेव ऐप के मास्टरमाइंड को रेड कॉर्नर नोटिस, एक जूस वाले ने कैसे बनाया 6000 करोड़ का साम्राज्य।@ महाराष्ट्र में भूकंप के झटके, लातूर समेत कई जिलों में महसूस हुआ कंपन, प्रशासन ने कहा- अफवाहों से बचें।@ 27 सप्ताह की गर्भवती 16 साल की रेप पीड़िता को गर्भपात कराने की मंजूरी, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी अनुमति।@ बुढ़ापे में देखभाल नहीं कर रहे बच्चे तो माता-पिता के पास संपत्ति वापस लेने का हक-हाई कोर्ट।@ वायरल वीडियो के बाद एक्शन में CM विजय, चेन्नई के चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में किया औचक निरीक्षण।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -