- Back to Home »
- Discussion »
- साध्वी प्रज्ञा ने स्वयं को महिषासुर मर्दिनी और दिग्विजय सिंह को बताया महिषासुर....
Posted by : achhiduniya
20 April 2019
भोपाल के बैरसिया में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए
साध्वी प्रज्ञा ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा था कि भारतीय राजनीति
में कोई भी इतना बड़ा त्याग नहीं कर सकता (आलोक संजर को संबोधित करते हुए) कि अपनी
सीट किसी और को दे दे। भोपाल लोकसभा सीट से हमारे जीते हुए सांसद ने कहा कि दीदी
आप की आवश्यकता है। आपकी जय हो. आप आइये इस महिषासुर का मर्दन करिए। जब देश में
कोई भ्रमित और अनाचारी हो जाता है, तब उसका विनाश
करने स्वयं महिषासुर मर्दिनी को आना ही पड़ता है।
भोपाल में महिषासुर मर्दनी आई है, भगवा वेश धारण
कर। इनको इनके ही शब्दों में जबाव देने। दिग्विजय सिंह
को महिषासुर बताने पर साध्वी प्रज्ञा का कहना है कि 'जब-जब धरती पर अत्याचार बढ़े हैं, तब-तब देवियों ने रूप लिए हैं।
ये शास्त्र में
लिखा है। ना हम किसी का नाम लेकर बोल रहे हैं और ना ही खुद को देवी बता रहे हैं।
निश्चित रूप से ऐसे लोग कालनेमि है जो समय-समय पर अपना रूप बदलते रहते हैं। हेमंत
करकरे के बारे में बयान देने पर एक महिला रिपोर्टर ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से
पूछा कि क्या उन्होंने सोच-समझकर यह बयान दिया है। तो साध्वी प्रज्ञा सिंह महिला
रिपोर्टर से ही सवाल करने लगीं, और पूछा कि आप
लड़की हो, क्या आपको कभी 15-20 पुरूषों ने बेल्ट से
मारा है? नंगा करके उल्टा लटकाया है? ये कौन से कानून में आता है। आपको अपने उत्तर मिल
जाएंगे। आतंकवादी की गोली से जो मारा जाता है उसे शहीद का दर्जा मिलता है।
इसलिए
मैने माफी मांग ली, लेकिन क्या अब आप उन लोगों से माफी मंगवा
सकते हैं जिन्होंने नौ साल तक मुझे पीड़ित किया। 1984 का हत्याकांड था और उस
हत्याकांड के दोषी यहां मुख्यमंत्री बने हैं। वह किस नैतिकता के आधार पर साध्वी के
बारे में कह रहे हैं।


