Posted by : achhiduniya 29 April 2019

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेरमपुर में रैली के दौरान कहा कि चुनाव के बाद टीएमसी के कई विधायक पार्टी छोड़ने वाले हैं। उन्होंने दावा किया टीएमसी के 40 विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं। पीएम ने ममता बनर्जी के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें सीएम ने मोदी को कंकड़ वाला रसगुल्ला खिलाने की बात कही थी। मोदी ने कहा कि जिस देश की मिट्टी में बड़े-बड़े महापुरुषों ने जन्म लिया, वहां का कंकड़ वाला रसगुल्ला भी मेरे लिए प्रसाद की तरह होगा। मोदी ने कहा, पश्चिम बंगाल के लोगों के साथ विश्वासघात करने वाली दीदी, बस इतना समझ लो, ये देश की जनता गलती माफ कर सकती है लेकिन विश्वासघात को माफ नहीं कर सकती। 
 दीदी, आपकी जमीन खिसक चुकी है और दीदी देख लेना कि जब 23 तारीख को जब नतीजे आएंगे और जब चारों तरफ कमल खिलेगा तो तुम्हारे विधायक भी आपको छोड़कर भाग जाएंगे दीदी। आज भी आपके 40 विधायक हमारे संपर्क में हैं। दीदी आपका बचना मुश्किल है क्योंकि आपने विश्वासघात किया है। प्रधानमंत्री ने कहा, मैं कहूंगा, ममता दीदी, लोकतंत्र ने ही आपको यह पद दिया है। आप लोकतंत्र को स्वीकार कीजिए। आपने पश्चिम बंगाल की जनता को धोखा दिया, लेकिन अब लोकतंत्र को धोखा मत दीजिए। दीदी, आप और आपके कार्यकर्ता और आपके गुंडों की टोली चाहे जितना दम लगा ले, चाहे जितना हिंसा कर ले, लेकिन पश्चिम बंगाल की जनता ने ठान लिया है। 
पीएम मोदी ने कहा, पूरा देश इस बार कह रहा है कि पश्चिम बंगाल नए भारत के निर्माण के लिए इस बार ऐतिहासिक जनादेश दे रहा है। आपके इस प्यार, आशीर्वाद के लिए मैं आपका बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि हर चरण के साथ महामिलावट करने वालों का दिल बैठ जाता है, धड़कने लग जाता है। वे घबराए हुए भी हैं और बौखलाए हुए भी हैं। इसलिए पहले जो सिर्फ मोदी को गाली देते थे अब धीरे-धीरे ईवीएम को गाली देना शुरू कर दिया है। इस चुनाव में या तो मोदी को गाली दो या ईवीएम को गाली दो। यही इनके चुनाव प्रचार का तरीका है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ धर्म बदलना है तो 60 दिन पहले प्रशासन को बताना होगा, छत्तीसगढ़ में लागू हुआ एंटी-कनवर्जन लॉ।@ जम्मू-कश्मीर के सोपोर में 26 जगहों पर छापेमारी! हालिया आतंकी हमलों को लेकर पुलिस की कार्रवाई।@ मथुरा में संतों संतों का ऐलान, 6 दिसंबर को होगी कारसेवा, राजस्थान से पहुंच रहे पत्थर।@ दिल्ली में 31 दिन का पानी 8 दिन में बरसा, टूट गया 15 सालों का रिकॉर्ड, IMD का नया अपडेट।@ मुंबई में बिछेगा पुलों का जाल, 112 साल पुराने एलफिंस्टन ब्रिज की जगह बनेगा शहर का पहला डबल-डेकर ओवरब्रिज।@ रांची आंदोलन-छात्रों और सरकार के बीच आज दूसरे दौर की बातचीत, डबल गेम का आरोप लगा रहे प्रोटेस्टर्स।@ सड़ी-गली सब्जियां, एक्सपायर्ड दूध,बेंगलुरु के 5-स्टार होटलों में छापेमारी के बाद चौंकाने वाले खुलासे।@ सीलबंद बोतल का पानी पीने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की हालत खराब, गोदाम सील।@ कश्मीर में आतंकवाद की ऑनलाइन वर्कशॉप का भंडाफोड़, सुबह-सुबह ताबड़तोड़ रेड; 5000 लोगों से पूछताछ के बाद एक्शन।@ झारखंड में थम नहीं रहा छात्र आक्रोश! CM आवास घेराव के दौरान पुलिस और ABVP कार्यकर्ताओं में झड़प।@ अमरनाथ यात्रा पर बारिश-लैंडस्लाइड से ब्रेक, उत्तराखंड में रेड अलर्ट, दिल्ली-NCR कई जगह जलभराव।@ हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, अचानक पहाड़ी से नीचे सड़क पर गिरी बस, 7 लोगों की मौत, 11 घायल।@ हनी ट्रैप में फंसा IAF का विंग कमांडर, पाकिस्तानी हैंडलर्स को भेजी संवेदनशील जानकारी, मचा हड़कंप।@ बुलंदशहर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्याफ का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, 50 हजार का था इनाम।@ बिहार में पारदर्शी परीक्षा के लिए समिति के गठन सहित 4 बड़े शिक्षा सुधारों का ऐलान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -