- Back to Home »
- Politics »
- हेकड़ी मारने वालों का हाल 400 से 40 सीटों का हो गया..... पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला
Posted by : achhiduniya
26 April 2019
पीएम मोदी ने वाराणसी से अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है। पीएम सुबह लगभग 11 बजकर 40 मिनट पर कलेक्ट्रेट भवन में पहुंचे और अपना नामांकन पत्र डीएम के सामने पेश किया। पीएम ने कहा कि यहां चुनाव में सबसे बड़ा खतरा क्या है ? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब मीडिया वालों को बनारस के चुनाव में कोई रुचि नहीं रहेगी क्योंकि उनकी टीआरपी खत्म हो गई है। ये क्रिकेट के वर्ल्ड कप की तरह है जिस तरह भारत-पाकिस्तान के मैच के बिना कोई कमाई कर नहीं सकता है।
यहां भी अब कल के
बाद सबने मान लिया कि मोदी जीत गया और ये सबसे बड़ा नुकसान करेगा। हमें किसी भी
पार्टी से कौन उम्मीदवार है, उसका रूप रंग
क्या है, उसके बारे में कोई चर्चा न करें। हर
उम्मीदवार सम्माननीय और आदरणीय है क्योंकि वो भी लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए
मैदान में आया है। वो हमारा दुश्मन नहीं है। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते
हुए कहा कि हमें हेकड़ी नहीं मारनी है क्योंकि हेकड़ी मारने वालों का हाल आपने देख
लिया। हेकड़ी मारने वालों का हाल 400 से 40 सीटों का हो गया।

