- Back to Home »
- International News »
- चीन को अपना जिगरी दोस्त कहने वाले पाक पीएम इमरान खान के चीन में हुए स्वागत पर पाकिस्तान में जमकर उड़ रही खिल्ली...
चीन को अपना जिगरी दोस्त कहने वाले पाक पीएम इमरान खान के चीन में हुए स्वागत पर पाकिस्तान में जमकर उड़ रही खिल्ली...
Posted by : achhiduniya
27 April 2019
बीजिंग में आयोजित वेल्ट एंड रोड समिट कार्यक्रम में पाक पीएम इमरान खान शिरकत करने चीन पहुंचे
हैं,लेकिन चीन में जिस तरह इमरान का स्वागत हुआ
उसको लेकर पाकिस्तान के लोगों में काफी गुस्सा है। लोगों ने सोशल मीडिया पर
पाकिस्ताप के पीएम के चीन में स्वागत को लेकर सवाल उठाए हैं। कुछ लोगों ने नए
पाकिस्तान पर तंज कसा है तो किसी ने पीएम इमरान का मजाक उड़ाया है। बताया जा रहा
है कि जब इमरान चीन पहुंचे तो उनके स्वागत के लिए चीन की तरफ से कोई बड़ा अधिकारी
या नेता नहीं पहुंचा। बल्कि इमरान का स्वागत बीजिंग की म्यूनिसिपल कमेटी की डिप्टी
सेक्रेट्री जनरल ली लिफेंग ने किया। इसके बाद चीन को अपना जिगरी दोस्त कहने वाले इमरान के इस स्वागत पर
पाकिस्तान की जमकर खिल्ली उड़ाई जा रही है।
पाकिस्तान के कुछ लोग अपने नेता के इस तरह स्वागत पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।
ट्वीटर पर एक यूजर आतिफ महमूद ने लिखा, हम चीन का
स्वागत सीमा पर जेएफ17 थंडर लड़ाकू विमान भेजकर करते हैं,लेकिन देखिए वह हमारा किस तरह स्वागत कर रहे हैं।
इस पर एक यूजर ने जवाब दिया कि, चीन जानता है
कि भिखारी का स्वागत कैसे किया जाता है? जब भी नए पाक
पीएम चीन जाते हैं,वह भीख मांगना शुरू कर देते हैं। एक और
यूजर ने लिखा कि, इस्लामाबाद के मेयर का स्वागत चीन में डिप्टी
मेयर द्वारा किया जा रहा है। इस पर एक यूजर ने जवाब देते हुए लिखा कि, जो परमाणु बम है उसे साथ ले जाया करो जिससे लोग
आपका सम्मान करें। लोग सोशल मीडिया पर इमरान के
प्रति गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।
बहुत सारे लोग नए पाकिस्तान पर तंज भी कस रहे हैं।
इससे पहले पाकिस्तानी पीएम इमरान खान ने चीन को अपना सबसे खास दोस्त, साथी बताकर दोस्ती का गुणगान किया था। चीन रवाना
होने से पहले प्रधानमंत्री ने कहा था, चीन हमारा
सबसे करीबी मित्र और आयरन ब्रदर है। मैं आपसी
हितों के सभी मुद्दों पर अपने विचार साझा करने के लिए अपने अच्छे मित्रों
राष्ट्रपति शी और प्रीमियर ली से मिलने के लिए उत्साहित हूं।


