- Back to Home »
- Property / Investment »
- भारत के रक्षा बजट में प्रति व्यक्ति की सुरक्षा के लिए 51 डॉलर यानी 3600 रुपये खर्च किया गया....
Posted by : achhiduniya
30 April 2019
स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) ने अपनी सालाना रिपोर्ट जारी करते हुए वैश्विक सैन्य खर्च पर जारी रिपोर्ट में कहा गया
है कि वर्ष 2018 में दुनियाभर में सैन्य साजो सामान पर कुल खर्च 1,822 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो इससे
पिछले साल के मुकाबले 2.6 प्रतिशत अधिक रहा। भारत का रक्षा बजट 2018 में 3.1
प्रतिशत बढ़कर 66.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया जबकि इस दौरान पाकिस्तान का रक्षा बजट
11 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि के साथ 11.4 अरब डॉलर हो गया।
स्वीडन के एक प्रमुख
थिंक टैंक द्वारा जारी नयी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत के रक्षा
बजट की बात करें तो प्रति व्यक्ति 51 डॉलर खर्च
किया गया यानी, साल 2018 में प्रति व्यक्ति रक्षा बजट 3600 रुपये के आसपास रहा। रिपोर्ट के मुताबिक 2018 के दौरान सैन्य साजो सामान पर सबसे ज्यादा खर्च
करने वाले पांच देशों में संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, सऊदी अरब, भारत और
फ्रांस शामिल हैं। इन पांचों देशों का रक्षा खर्च दुनिया भर में हुए कुल रक्षा
खर्च का 60 प्रतिशत तक रहा है।
इस दौरान अमेरिका के
रक्षा व्यय में 2010 के बाद पहली बार वृद्धि हुई जबकि चीन का
रक्षा बजट लगातार 24वें साल बढ़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक 2018
में वैश्विक रक्षा व्यय वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का 2.1 प्रतिशत
तक पहुंच गया। यह प्रति व्यक्ति 239 डॉलर
रहा है। लगातार दूसरे साल वैश्विक रक्षा खर्च में वृद्धि हुई है। 1988 के बाद यह
सर्वाधिक रहा है।


