- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- 'ग्लोबल टाइम्स' ने की पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दोबारा बीजेपी के सत्ता में आने की भविष्यवाणी....
'ग्लोबल टाइम्स' ने की पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दोबारा बीजेपी के सत्ता में आने की भविष्यवाणी....
Posted by : achhiduniya
30 April 2019
चीन सरकार का मुखपत्र माने जाने वाले ग्लोबल टाइम्स ने कहा है कि पीएम मोदी के सियासी कद के आगे फिलहाल भारत का कोई नेता नहीं है। बीजेपी का संगठन विपक्ष से बेहतर है, इसलिए वापसी की संभावना है। ग्लोबल टाइम्स के एक आर्टिकल में कहा गया, भारत में 11 अप्रैल से चुनाव हो रहे हैं और सबकी निगाहें 23 मई यानी नतीजों के दिन पर टिकी हुई हैं। चुनाव में इस बात की पूरी उम्मीद है कि पीएम नरेंद्र मोदी की भारतीय जनता पार्टी संसद में सबसे बड़ा दल बनकर उभरेगी। पीएम नरेंद्र मोदी के सियासी कद जैसा कोई नेता नहीं है। बीजेपी की फंडिंग शक्ति और संगठन की ताकत विपक्ष से बेहतर है। ऐसे में लगता है कि पीएम मोदी के दोबारा सत्ता में वापसी की संभावना है।
मोदी को कूटनीतिक विरासत जारी रहनी चाहिए, चुनाव नतीजे चाहें जो हों शीर्षक से लिखे गए इस आर्टिकल में पीएम मोदी के
दुनिया के देशों के साथ किए गए कूटनीतिक प्रयासों की तारीफ की गई है। इसमें पीएम
मोदी को व्यावहारिक नेता बताते
हुए सार्क और चीन के साथ संबंधों को मजबूत करने के प्रयासों के लिए मोदी की सराहना
की गई है। इसके साथ ही पीएम मोदी और शी चिनफिंग के पिछले साल वुहान में अनौपचारिक
बातचीत का विशेष जिक्र करते हुए आर्टिकल में कहा गया है कि भारत में चुनाव नतीजे
चाहें जो हों लेकिन भारत और चीन के बीच राजनीतिक, सांस्कृतिक
और आर्थिक संबंध प्रगाढ़ होने चाहिए।

