- Back to Home »
- Crime / Sex »
- कांग्रेस पर फेसबुक ने की सर्जिकल स्ट्राइक गलत जानकारी फैलाने वाले 687 अकाउंट्स किए खत्म....
Posted by : achhiduniya
01 April 2019
लोग सोशल मीडिया पर कई तरह के विचार एक दूसरे के
साठा सांझा करतेहाई जिसमे राजनित,सरकार या
प्रशासन से जुड़ी देश विदेश की कई सारी खबरे व जानकारिया होती है। एक ओर चुनाव आयोग
पार्टियों और उसके प्रत्याशियों पर नज़र रखे है तो वहीं सोशल मीडिया पर भी आदर्श
आचार संहिता बनाए रखने की कवायद चालू है। ऐसे में लोकसभा चुनावों से कुछ ही दिन
पहले फेसबुक ने कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए फेसबुक ने कांग्रेस से जुड़े लगभग
687 पेजों को हटाने का फैसला किया है। कांग्रेस ही
नहीं फेसबुक ने पाकिस्तानी सेना के कर्मचारियों से संबद्ध पेजों को भी हटाने का
आदेश दिया है।
फेसबुक की ओर से इस कार्रवाई के बारे में कहा गया है कि जो 687
अकाउंट्स हटाए गए हैं उनमें से कई अपने आप ही सस्पेंड हो चुके हैं। यह भारत में अप्रमाणित
रूप से काम कर रहे हैं। इसमें से कई कांग्रेस की आईटी सेल से जुड़े हुए लोगों से
संबंधित हैं। फेसबुक के अनुसार ये पेज गलत जानकारी फैला रहे थे। बड़े नेता मतदान
के लिए पर्चे भर रहे हैं तो वहीं विरोधी दलों आपस में एक दूसरे पर निशाना साधने से
भी बाज़ नहीं आ रहे हैं। इन्हीं चुनावों के मद्देनज़र नियम कानून भी सख्त होते जा
रहे हैं।

