- Back to Home »
- Politics »
- राहुल गांधी के 72,000 की बजाए तेलुगु देशम पार्टी का जीत के बाद प्रत्येक परिवार को हर साल दो लाख रुपये देने का किया वादा...चंद्रबाबू नायडू ने
राहुल गांधी के 72,000 की बजाए तेलुगु देशम पार्टी का जीत के बाद प्रत्येक परिवार को हर साल दो लाख रुपये देने का किया वादा...चंद्रबाबू नायडू ने
Posted by : achhiduniya
06 April 2019
आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने पार्टी का घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जहां प्रत्येक गरीब परिवार को 72,000 रुपये सालाना देने का वादा किया है वहीं अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वह हर साल प्रत्येक परिवार को दो लाख रुपये दिये जाएंगे। उन्होंने कहा,कोई कल्पना में भी हमारी इस उदारता के साथ मेल खाने के बारे में नहीं सोच सकता है।
टीडीपी ने केंद्र की किसान सम्मान योजना
को राज्य के मेल खाते अनुदान के साथ जारी रखने का वादा किया है। इस योजना के तहत
प्रत्येक किसान को सालाना 15,000 रुपये का फायदा मिलेगा। मुख्य विपक्षी
पार्टी वाईएसआर कांग्रेस ने भी टीडीपी के घोषणापत्र जारी करने के कुछ घंटों बाद
अपना घोषणापत्र जारी कर इतना ही अशंदान देने का वादा किया है। आंध्र प्रदेश में
लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ-साथ होने हैं। राज्य में 11 अप्रैल को पहले चरण में मतदान संपन्न होगा।

