- Back to Home »
- Discussion »
- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बायोपिक फिल्म बनी तो यह होगी हीरोइन...
Posted by : achhiduniya
08 April 2019
आरजे मलिष्का और अभिनेता सुबोध भावे द्वारा पुणे में स्टूडेंट्स
आयोजित संवाद में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजनीति से लेकर अपनी निजी
जिंदगी और बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ रिश्तों के बारे में कई सवालों के
जवाब दिए। उन्हें साहसी बताने वाले प्रियंका के टि्वटर पोस्ट के बारे में पूछे
जाने पर गांधी ने जवाब दिया, मैं दृढ़ हूं, मैं कमजोर लोगों के लिए खड़ा हूं। उन्होंने कहा
कि कांग्रेस राज्य और केंद्रीय विधायिका में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के
लिए संसद और विधानसभा में उन्हें 33 फीसदी आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है। राहुल ने नोटबंदी को विध्वंसकारी विचार बताया जिसका अर्थव्यवस्था पर भयंकर असर पड़ा। उन्होंने
कहा कि 2016 में घोषित की गई नोटबंदी से जीडीपी वृद्धि में दो प्रतिशत की गिरावट
आयी और लाखों नौकरियां गई।
उन्होंने कहा कि पहले योजना आयोग रणनीति संबंधी संस्थान
हुआ करता था जबकि उसके स्थान पर बना नीति आयोग केवल कार्यान्वयन और कार्यनीति की
बात करता है। राहुल गांधी से जब पूछा गया की चुनावी माहौल
में राजनेताओं की बायोपिक बन रही हैं। पीएम नरेंद्र मोदी पर बायोपिक की रिलीज को लेकर भी काफी चर्चा हो
रही है। इसी दौरान लोकमान्य तिलक और बाल गंधर्व पर बायोपिक में काम कर चुके
अभिनेता सुबोध भावे ने कहा कि वह उनपर (राहुल गांधी पर) बायोपिक में काम करना
चाहते हैं और जब यह पूछा कि उसमें हीरोइन किसे होना चाहिए, इस पर राहुल गांधी ने मजेदार जवाब दिया।
उन्होंने
कहा, दुर्भाग्य से ,मैंने अपने काम से शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर
आलोचना का सामना करने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, जो आभासी वास्तविकता में जीना चाहते हैं वे ऐसा
कर सकते हैं,लेकिन कोई भी सच्चाई से नहीं भाग सकता। उन्होंने कहा, अंत में आपको इसका सामना करना पड़ेगा। मैं
वास्तविकता में जीता हूं। हिंसा से किसी को फायदा नहीं मिलता। यह केवल विश्वास की झूठी भावना देता है। एक सवाल के
जवाब में गांधी ने कहा, मैं मोदी को प्यार करता हूं। सच में उनके प्रति मेरे
दिल में कोई नफरत या गुस्सा नहीं है।


