- Back to Home »
- Politics »
- कांग्रेस में फिर दिखा वंशवाद लोकसभा के लिए छिंदवाड़ा से कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ...
Posted by : achhiduniya
04 April 2019
कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ
को छिंदवाड़ा से टिकट दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह
राहुल को सीधी सीट से टिकट दिया गया है। जबकि खंडवा लोकसभा सीट से अरुण यादव
कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश के 12 प्रत्याशियों की सूची
जारी की है।
लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। इस बार कुल सात चरणों
में चुनाव कराए जा रहे हैं। पहला चरण 11 अप्रैल को जबकि अंतिम चरण 19 मई को होगा।
वोटों की गिनती 23 मई को होगी। इस बार भी ऐसे मतदाताओं की संख्या बड़ी है जो पहली
बार वोट डालेंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त
सुनील अरोड़ा ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में मतदान करनेवालों की संख्या लगभग
90 करोड़ होगी।

