- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- सरकार सत्ता में आती है तो चुनाव आयुक्त को ही जेल में डाल देंगे....भारिपा बहुजन महासंघ के नेता प्रकाश आम्बेडकर
सरकार सत्ता में आती है तो चुनाव आयुक्त को ही जेल में डाल देंगे....भारिपा बहुजन महासंघ के नेता प्रकाश आम्बेडकर
Posted by : achhiduniya
04 April 2019
महाराष्ट्र भारिपा बहुजन महासंघ के नेता प्रकाश आम्बेडकर ने यवतमाल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आती है तो वह दो दिन के लिए चुनाव आयुक्त को ही जेल में डाल देंगे। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रकाश आम्बेडकर ने कहा, चुनाव आयोग कहता है कि राजनेता जम्मू कश्मीर के पुलवामा हमले के बारे में न बोलें, क्यों नहीं बोलें? बोलना हमारा अधिकार है। हम बोलेंगे। हम बीजेपी नहीं हैं। अगर हमारी सरकार आई तो हम चुनाव आयुक्त को दो दिन के लिए जेल भेज देंगे। प्रकाश आम्बेडकर के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
इस मामले पर चुनाव आयोग ने प्रकाश आम्बेडकर के बयान के बाद महाराष्ट्र में
अपने प्रतिनिधि कार्यालय से रिपोर्ट मांगी है। जानकारी के मुताबिक, चुनाव आयोग ने निर्वाचन अधिकारी को इस संबंध में
रिपोर्ट को जल्द से जल्द देने के लिए कहा है। यवतमाल में 11 अप्रैल और 19 मई को मतदान
होने हैं। वहीं, वोंटी की गिनती 23 मई को होगी।

