Posted by : achhiduniya 20 April 2019

आज सबसे बड़ी समस्या है पेट की पाचनक्रिया इसे सही रखने के लिए ना जाने हम कौन-कौनसी दवाईया भी लेनी शुरू कर देते है लेकिन इस उधेड़बुन में एक चीज जिसे हम नजर अंदाज कर जाते है वह है घरेलू इलाज आइए जानते है ऐसे ही कई राज जो आपके किचन में छुपे होते है जिससे पाचन शक्ति बढ़ाने मे मदद मिल सकती है। 
1.इलायची का सेवन:- इलायची का सेवन एक गर्भवती महिला के लिए बहुत लाभकारी होता है। यह गर्भवती स्त्री के पाचन सम्बन्धी परेशानियों को दूर करता है। आप इलायची को चाय के साथ के सकते है।
2. अदरक का सेवन करे:- अदरक हमारे शरीर में भोजन पचाने वाले पाचक रस और एंजाइम बनाता रहता है। इसका रस पाचन शक्ति को खराब होने से रोकता है। आप खराब पाचन को सही और मजबूत करने के लिए अदरक का सेवन करे। 3. निम्बू ले:- नींबू हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसका सेवन करते रहने से यह हमारे पेट की कई समस्याएँ दूर कर देता है। नींबू हमारी बदहजमी और पेट की गैस को दूर करता है। यह हमारे पाचन शक्ति के लिए भी लाभकारी होता है। 
4. सलाद का सेवन करे:-  खाने में अगर सलाद हो तो खाने का मजा दोगुना बढ़ जाता है। सलाद अच्छे खाने के साथसाथ हमारे हेल्थ के लिए भी अच्छा है। खाने को अगर अच्छी तरह पचाना है तो खाने के साथ सलाद भी ले। जिसमे आप नींबू, टमाटर और प्याज ले सकते है। 5. अमरुद खाएं:- अमरुद एक बहुत ही उपयोगी फल है जो पौष्टिक होता है। अमरुद में विटामिन सी, फास्फोरस और पौटेशियम पाया जाता है जो स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। अमरुद के सेवन करते रहने से  मस्तिष्क, ह्रदय और पाचन शक्ति मजबूत बनती है। 6. सौंफ का प्रयोग करे:-  एसिडिटी को दूर करने के लिए, सीने की जलन कम करने के लिए और खाना अच्छी तरह पचाने के लिए आप सौफ ले सकते है। रोजाना एक एक चम्मच सौंफ लेने से पाचन क्रिया सही बनी रहती है। 
7. एलोवेरा ले:- पाचन क्रिया को मजबूत बनाने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल करे। एलोवेरा हमारी पाचन सम्बन्धी रोगों को दूर करता है जिसमे सुजन और पेट का अल्सर शामिल है।  पानी के साथ आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हो। 8. हल्दी का प्रयोग करे:- हल्दी हमारे शरीर के अपच, अल्सर,पित्त निकालने और पाचन से सम्बन्धित अन्य समस्याओ को दूर करता है। पाचन सम्बन्धी समस्याएँ दूर करने के लिए एक ग्लास पानी के साथ हल्दी लेते रहे। 
9. आंवले लेते रहे:- आंवला हमारे शरीर में विटामिन सी की कमी को दूर करता है। आवले का लगातार सेवन करते रहने से यह हमारे पाचन तन्त्र को ख़राब होने से बचाता है। आंवले को पिस करके उसमे काली मिर्च, हींग और जीरा मिला कर भी आप ले सकते है।10. पपीता का सेवन:- कच्चा पपीता सेहत के लिए बहुत अच्छा है।  आंत की कमजोरी के कारण शरीर में विटामिन्स का संचय नहीं होता है तो हम पपीते के सेवन से विटामिन सी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें पपाइन होता है जो कि प्रोटीन को विभाजित करता है और खाने को पाचन योग्य बनाता है और पाचन क्रिया को प्रबल बनाता हैं। इसके अलावा भी आप अपने भोजन में मूंग, अंकुरित चना, गेहूं और जौ की रोटियां शामिल करे और इन फलों को आम, अनार, अंजीर, अमरूद और संतरे को लेते रहे। ये फल आपके पेट को साफ़ रखेंगे जिससे आपका पाचन तन्त्र मजबूत बनेगा। 
अपने भोजन को हमेशा चबा चबा कर खाएं जिससे भोजन अच्छी तरह पचे। छाछ का सेवन हमारे पाचन के लिए अच्छा होता है। भोजन में छाछ शामिल करे। मीठे अनार का रस मुँह में लेने से आंत दोष ठीक होता है और पाचन शक्ति बढती है। अजवाइन को पानी में उबाल कर पीने से भी पाचन तंत्र सही रहता है। अमरूद के पत्तों में शक्कर मिलाकर सेवन करने से बदहजमी दूर हो जाती है। हरड़ का मुरब्बा भी हमारे पाचन के लिए अच्छा होता है। नींबू पर काला नमक लगाकर चाटते रहे इससे बदहजमी दूर हो जाएगी।  हींग का उपयोग करे। इसका प्रयोग बदहजमी और गैस को दूर करने के लिए किया जाता है। दिन में भोजन के बाद हिंगादी हरड चूर्ण व रात्रि में सोते समय त्रिफला चूर्ण का सेवन करें। यह पाचनतंत्र को मजबूत कर पेट की तकलीफों को दूर करता है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ प्राइवेट स्कूलों RTE के तहत बच्चों को एडमिशन देने से मना नहीं कर सकते-सुप्रीम कोर्ट।@ यूपी में गंगा एक्सप्रेसवे से भी बड़ा एक्सप्रेसवे बनेगा, UP के 22 जिलों से बिहार और नेपाल बॉर्डर तक जाएगा।@ महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों को बड़ी राहत-मराठी सीखने के लिए 15 अगस्त तक मिली मोहलत।@ 100% मुस्लिम वोटर वाली सीट से जीत गई हिंदू महिला, गुजरात के गोधरा में लिखा गया नया राजनीतिक अध्याय।@ मिडिल ईस्ट युद्ध का असर अब आसमान पर महंगे फ्यूल ने बिगाड़ा एयरलाइंस का बजट, सरकार से मदद की मांग।@ सबरीमला सुनवाई में तीखी बहस-धर्म बनाम मज़हब’ पर टकराव, मंदिर को बौद्ध पगोडा बताने का दावा।@ ब्रेन डेथ घोषित करने की प्रक्रिया पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने एम्स से मांगी रिपोर्ट।@ डिजिटल अरेस्ट पर बड़ा एक्शन, 9,400 से अधिक व्हाट्सएप अकाउंट बंद, सुप्रीम कोर्ट में हुआ खुलासा।@ गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड मामले में 11 आरोपियों को उम्र कैद, 1 को मिली 7 साल की सजा।@ नोएडा एयरपोर्ट से उड़ानों का रास्ता साफ, मिल गया BCAS लाइसेंस, जानें कब से शुरू होगी टिकट बुकिंग।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -