- Back to Home »
- Politics »
- पीएम मोदी ने अपने गुरु लालकृष्ण आडवाणी को जूता मारकर स्टेज से उतार दिया..... कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का विवादित बयान
पीएम मोदी ने अपने गुरु लालकृष्ण आडवाणी को जूता मारकर स्टेज से उतार दिया..... कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का विवादित बयान
Posted by : achhiduniya
05 April 2019
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के चंद्रपुर की रैली में पीएम नरेंद्र मोदी पर
लालकृष्ण आडवाणी का अपमान करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने
अपने गुरु लालकृष्ण आडवाणी को जूता मारकर स्टेज से उतार दिया। राहुल गांधी ने कहा
कि लालकृष्ण आडवाणी पीएम मोदी के गुरु हैं लेकिन यह शिष्य अपने गुरु के सामने हाथ
तक जोड़कर नहीं जाता। यह शिष्य अपने गुरु को स्टेज से नीचे उतार देता है। राहुल ने
कहा कि हिंदू धर्म में गुरु का काफी महत्व है।
गुरु शिष्य का रिश्ता बेहद
महत्वपूर्ण है। राहुल गांधी ने चंद्रपुर के चांदा क्लब में राहुल गांधी ने एक
चुनावी सभा को संबोधित किया। राहुल गांधी
ने कहा कि हर खाते में 15 लाख रुपए जमा करवाने का पीएम मोदी का वादा
झूठा था। उन्होंने दावा किया कि उनका गरीबों को हर साल 72 हजार रुपए और पांच साल में 3.60 लाख रुपए देने का वादा सच्चा है। राहुल गांधी ने
कहा कि जिनकी आमदनी 12 हजार रुपए से कम है उन्हे ये मदद दी जाएगी। राहुल ने आरोप लगाया कि पिछले पांच साल के दोरान पीएम मोदी ने 15 लोगों को लाखों करोड़ों रुपए दिए हैं। पीएम मोदी
कहते हैं कि वे चौकीदार हैं लेकिन इन्होंने सिर्फ पैसेवालों की चौकीदारी की है।


