Posted by : achhiduniya 05 April 2019


अमेरिकी न्यूज़ पब्लिकेशन 'फॉरेन पॉलिसी' ने एक रिपोर्ट में अनाम अमेरिकी रक्षाधिकारियों के हवाले से दावा किया है कि भारत का फरवरी में हुए संघर्ष के दौरान अपने लड़ाकू विमान से पाकिस्तानी एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा गलत हो सकता है। गुरुवार को प्रकाशित रिपोर्ट में पब्लिकेशन ने कहा,हालात की सीधी जानकारी रखने वाले अमेरिका दो वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों ने फॉरेन पॉलिसी को बताया कि अमेरिकी अधिकारियों ने हाल ही में पाकिस्तान के एफ-16 विमानों की गिनती की, और कोई भी विमान गायब नहीं पाया गया। 
 भारत सरकार ने कहा था कि 27 फरवरी (पाकिस्तान के बालाकोट में स्थित आतंकवादी ट्रेनिंग कैम्प पर भारतीय वायुसेना द्वारा किए गए हवाई हमले से अगले दिन) को एक हवाई संघर्ष में भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन वर्धमान ने उस पाकिस्तानी लड़ाकू विमान को मार गिराया, जो भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा था। इसी संघर्ष में अभिनंदन वर्धमान के विमान पर भी हमला हुआ और उन्हें इजेक्ट करना पड़ा था। अभिनंदन वर्धमान नियंत्रण रेखा के पार जाकर उतरे, और तीन दिन तक पाकिस्तान की हिरासत में रहे, और फिर उन्हें भारत को लौटाया गया। 
भारतीय वायुसेना ने 28 फरवरी को सबूत के तौर पर AMRAAM मिसाइल के टुकड़े दिखाए थे, जिन्हें पाकिस्तानी एफ-16 विमान से दागा जाता है,लेकिन उससे इस बात के कोई सबूत नहीं मिलते कि अभिनंदन वर्धमान ने पाकिस्तानी एफ-16 विमान को मार गिराया था, जैसा भारत सरकार और भारतीय वायुसेना बार-बार दावा करती रहीं। पत्रिका फॉरेन पॉलिसी के अनुसार, पाकिस्तान ने इस घटना के बाद अमेरिका को खुद पाकिस्तान आकर एफ-16 विमानों की गिनती कर लेने की पेशकश की थी, जैसा इस सैन्य बिक्री समझौते की शर्तों में दर्ज था। 
फॉरेन पॉलिसी की लारा सैलिगमैन के मुताबिक, पाकिस्तान के एफ-16 विमानों की अमेरिका द्वारा की गई गिनती में सभी विमान मौजूद पाए गए, जो भारत के उस दावे से पूरी तरह विरोधाभासी है कि उसने फरवरी में हुए संघर्ष में एक लड़ाकू विमान मार गिराया था। वायुसेना के सूत्रों ने इस बात की भी पुष्टि की कि पाकिस्‍तानी वायुसेना के लिए रेडिया कम्‍यूनिकेशन को इंटरसेप्‍ट किया गया था उसके अनुसार 27 फरवरी को जिन एफ-16 विमानों ने भारत पर हमला किया था उनमें से एक उनके बेस पर नहीं लौटा। भारतीय सेनाओं ने पुष्टि की थी कि उस दिन दो अलग-अलग जगहों पर इजेक्‍शन देखे गए थे और इन दोनों जगहों के बीच करीब 8-10 किलोमीटर की दूरी थी। इलेक्‍ट्रॉनिक सिग्‍नेचर के अनुसार उनमें से एक भारतीय वायुसेना का मिग-21 बाइसन था जबकि दूसरा पाकिस्‍तानी वायुसेना का एफ-16 विमान ही था।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -