Posted by : achhiduniya 15 April 2019


शिवसेना के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने चुनाव आयोग को लेकर विवादित बयान दिया है। संजय राउत ने देश के कानून को ना मानने वाली बात कही है। शिवसेना नेता ने चुनाव आचार संहिता को लेकर भी आयोग पर निशाना साधा है। संजय राउत ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, चुनाव का माहौल है और मुझे बार-बार याद दिलाया जाता है कि आचार संहिता है, आचार संहिता है, तो मेरे मन में एक डर हमेशा रहता है कि आचार संहिता है। एक तो हम कानून मानने वाले लोग नहीं है, उस पर हमें लगातार याद दिलाया जा रहा है कि कानून है, आचार संहिता है। 
हम ऐसे लोग हैं कि भाड़ में गया कानून, आचार संहिता भी हम देख लेंगे,लेकिन जो बात हमारे मन में है, वो बात अगर हम बाहर नहीं निकालेंगे तो घुटन सी होती है।  उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने जलगांव में एक जनसभा के दौरान महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन के सामने बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हुई हालिया झड़प को लेकर भी राष्ट्रीय पार्टी पर निशाना साधा। पार्टी ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में लिखा, चौंकाने वाला वीडियो (संघर्ष का) देश भर में देखा गया। बीजेपी ने पार्टी में गुंडों की भर्ती की और उन्हें वाल्मीकि में बदल दिया। हालांकि यहां, अनुभवी वाल्मीकि गुंडों में बदल गए और हिंसा में शामिल हो गए। 
शिवसेना ने कहा,कम से कम राफेल के मुद्दे पर, उनको अहंकार छोड़ने और संयम के साथ बातचीत की जरूरत है। रक्षा मंत्री से लेकर दूसरे नेताओं तक, लोग (बीजेपी में) जो चाह रहे हैं वो बोल रहे हैं।  मुखपत्र में कहा गया, इससे पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं इसलिये हमारी सलाह है कि जितना कम बोला जाए उतना बेहतर है। शिवसेना ने चेतावनी दी कि अनावश्यक बयानबाजी से राष्ट्रीय पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। शिवसेना ने कहा कि अगर बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैलियों को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मिल रही कवरेज से संतुष्ट रहती तो नमो टीवी पर प्रतिबंध से बचा जा सकता था।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ TMC कार्यकर्ताओं से भिड़े BJP समर्थक,हावड़ा में सुवेंदु अधिकारी की रैली में लगे जय बांग्ला के नारे।@ झारखंड के सारंडा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 जवानों के घायल होने की सूचना।@ उत्तराखंड में 14 वर्षीय लड़की ने दिया बेटे को जन्म, नवजात शिशु के पिता के खिलाफ FIR दर्ज।@ तत्काल टिकट में अब नहीं चलेगी होशियारी, आधार-OTP और AI निगरानी से फर्जीवाड़े पर वार।@ सिर्फ एक माचिस की डिब्बी के लिए ले ली जान, दिल्ली मेट्रो के पास हुई हत्या केस में बड़ा खुलासा।@ मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा को झटका, राउज एवेन्यू कोर्ट ने कहा- इसकी सुनवाई जारी रहनी चाहिए।@ जनकपुरी बाइकर मौत मामला-पुलिस ने नहीं दिया कोई जवाब, सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी ठेकेदार को दे दी अंतरिम जमानत।@ पत्थरबाजी,आगजनी के लिए व्हाट्सएप पर आया मैसेज- नोएडा हिंसा पर CP लक्ष्मी सिंह ने किया बड़ा खुलासा।@ बंगाली नववर्ष पर SIR को लेकर सियासत, ममता बनर्जी का आरोप- दिल्ली के जमींदार छीन रहे हैं वोट का अधिकार'।@ पंजाब सरकार ने सांसद राघव चड्ढा से वापस ली Z+ सिक्योरिटी, AAP ने किया केंद्र से सुरक्षा मिलने का दावा।@ डेढ़ करोड़ कैश देने पर राजी था पति, ऐन वक्त पर तलाक से मुकरी पत्नी, नाराज सुप्रीम कोर्ट ने 23 साल पुरानी शादी एक झटके में खत्म कर दी।@ दुर्गापुर में आधी रात थाने के गेट पर पुलिस से भिड़े BJP कार्यकर्ता, TMC से झड़प के बाद मचा बवाल।@ नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सरकार को मिला पूर्व राष्ट्रपति का साथ, पीएम मोदी को पत्र लिखकर कहा- ये ऐतिहासिक।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -