- Back to Home »
- State News »
- केजरीवाल सरकार चलाने में सक्षम नहीं,वह सिर्फ दूसरों को जिम्मेदार ठहराकर अपने आप को बचाना चाहते हैं....कांग्रेस
केजरीवाल सरकार चलाने में सक्षम नहीं,वह सिर्फ दूसरों को जिम्मेदार ठहराकर अपने आप को बचाना चाहते हैं....कांग्रेस
Posted by : achhiduniya
04 April 2019
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री
अरविंद केजरीवाल के पूर्ण राज्य के अभियान को लेकर निशाना साधा और आरोप लगाया कि
वह पूर्ण राज्य के नाम पर बेवकूफ बना रहे हैं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के
कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने संवाददाताओं से कहा, पुडुचेरी और दिल्ली में फर्क है। दिल्ली एक विशेष
मामला है। दिल्ली की तुलना दूसरे राज्यों से नहीं हो सकती है। यहां पर पूर्ण राज्य
को लेकर बहुत बड़ी प्रक्रिया है। वह सिर्फ लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं।
![]() |
| [दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया] |
कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में वादा किया है कि केंद्र में पार्टी की सरकार बनने पर वह पुडुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा देगी तथा दिल्ली में उप राज्यपाल के अधिकार क्षेत्र को स्पष्ट करने के लिए कानून में संशोधन करेगी। इसी को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने राहुल गांधी को पत्र लिखा और आग्रह किया कि वह दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य के मामले पर पुनर्विचार करें।


