- Back to Home »
- State News »
- कांग्रेस के टीवी विज्ञापन पर चला चुनाव आयोग की रोक का डंडा....
Posted by : achhiduniya
18 April 2019
कुछ दिन पहले चुनाव आयोग ने तकरीबन छह विज्ञापनों पर रोक लगाई थीं. इसके बाद अब आयोग ने चौकीदार चोर है नाम से चलाए जा रहे विज्ञापन भी रोक लगा दी है। चुनाव आयोग ने सभी कलेक्टर जिला निर्वाचन अधिकारी को जारी किए गए आदेश में कहा है कि इसे तत्काल प्रभाव से रोका जाए। दरअसल, मध्य प्रदेश कांग्रेस की ओर से टीवी पर कई विज्ञापन चलाए जा रहे थे। इस विज्ञापन के लिए बीजेपी ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी।
जिस पर संज्ञान लेते हुए आयोग ने यह कदम उठाया
है। वहीं इस निर्णय पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने मांग की
है कि बीजेपी की तरफ से भी हो रही बयानबाजियों पर चुनाव आयोग संज्ञान ले। लोकसभा
चुनाव में कई नेताओं की तरफ से आ रही बयानबाजियों पर चुनाव आयोग सख्त नजर आ रहा है।
मायावती, योगी आदित्यनाथ और आजम खान जैसे नेताओं को
उनके बयानों की वजह से चुनाव आयोग कुछ समय के लिए बैन लगा चुका है।

