- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- हिन्दुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है और रहेगा....सनी देओल से मिलकर पीएम नरेंद्र मोदी कही यह बात...
Posted by : achhiduniya
28 April 2019
भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद पहली बार सनी देओल
पीएम नरेंद्र मोदी से मिले। पीएम ने इस मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए लिखा, सनी देओल में जो बात मुझे बहुत अच्छी लगी वो है
उनकी विनम्रता और भारत के प्रति उनका गहरा जुनून। उनसे आज मिलकर बहुत अच्छा लगा।
हिन्दुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है, और रहेगा!।
सनी देओल पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
हाल ही में गदर के
डायरेक्टर अनिल शर्मा ने सनी देओल के साथ अपनी फोटो शेयर कर लिखा था, लोग पूछ रहे हैं कि सनी देओल पॉलिटिक्स में क्यों
आए। ये गंदा है, बहुत डार्क है। वहीं सनी देओल काफी क्लीन
और शरीफ इंसान हैं। पॉलिटिक्स उनके लिए नहीं है, लेकिन हर
अच्छा इंसान यही सोचेगा तो पॉलिटिक्स को कोई क्लीन कैसे करेगा। इस अंधेरे से
मुक्ति के लिए कोई तो चाहिए।


