- Back to Home »
- Discussion »
- लोगों को गुमराह करने के लिए EVM को दुष प्रचारित किया जा रहा है....गोवा चुनाव आयोग
Posted by : achhiduniya
29 April 2019
कुछ दिन पहले ऐसी खबरें सामने आई थी कि दक्षिण गोवा लोकसभा सीट पर खराब मिली ईवीएम में कोई भी बटन दबाने पर वोट भाजपा को जा रहा था। गोवा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कुणाल ने प्रेस को बयान जारी कर कहा कि ऐसी खबरें झूठी, गुमराह करने वाली और तथ्यात्मक रूप से गलत हैं। कुणाल ने बयान जारी कर बताया कि यह स्पष्ट किया जाता है कि खराब मशीन से छद्म मतदान के दौरान 17 वोट भाजपा उम्मीदवार को जाने का आरोप पूरी तरह झूठा, गुमराह करने वाला और तथ्यात्मक रूप से गलत है। असल में छद्म मतदान में 17 वोट भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी कोस्मो फ्रांसिस्को कैतानो सर्दीन्हा को गए थे।
उन्होंने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट मशीन को
तत्काल बदल दिया गया और आरक्षित रखे गए नए उपकरण से मतदान हुआ। यह मुद्दा दक्षिण गोवा लोकसभा सीट के आम आदमी
पार्टी के उम्मीदवार एल्विस गोम्स ने उठाया था। राज्य की दो सीटों पर 23 अप्रैल को
मतदान हुआ था। गौरतलब है कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब ईवीएम को लेकर इस तरह के
सवाल खड़े हुए हों। इससे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
ने आरोप लगाया था कि पूरे भारत में ईवीएम या तो गड़बड़ हैं या फिर भाजपा के पक्ष
में वोट डाल रही हैं।
लोकसभा चुनाव के दौरान खराब
मशीन पर कोई भी बटन दबाने से भाजपा को वोट जाने
की खबरों का चुनाव आयोग ने खंडन किया है। गोवा चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस तरह की खबरे
लोगों को गुमराह करने के लिए प्रचारित की जा रही हैं,जबकि इस तरह की कोई बात नहीं है।


